Home Kurukshetra News श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर जयराम विद्यापीठ के मंदिरों को सजाया गया

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर जयराम विद्यापीठ के मंदिरों को सजाया गया

by ND HINDUSTAN
0 comment

जयराम विद्यापीठ में जन्माष्टमी पर सावधानियां बरतने के निर्देश 

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। भगवान श्री कृष्ण की धर्म एवं कर्म भूमि कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के निर्देशानुसार श्री जयराम विद्यापीठ में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजन किया गया है।श्री जयराम विद्यापीठ में मंदिरों को आंतरिक तौर पर सजाया गया है। भगवान श्री कृष्ण के स्वागत के लिए मंदिरों के अंदर गुब्बारे, फूलों के हार तथा रंगीन कागजों से सजावट की गई है। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला के अनुसार मंदिरों में झांकियां सजाई गई हैं। इस बार भी विद्यापीठ के मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 30 अगस्त को मनाई जाएगी।

सिंगला ने बताया कि हर वर्ष की तरह मंदिरों में इस बार भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार कोरोना से राहत मिलने के बाद भी जन्माष्टमी पर विशेष सावधानियां रहेंगी। हर साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जयराम विद्यापीठ के मंदिरों का नजारा अलग है तथा दूर दूर से हजारों श्रद्धालु यहां की जन्माष्टमी देखने पहुंचते हैं। रोहित कौशिक ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण -राधा सहित अभी देवी देवताओं की प्रतिमाओं का श्रृंगार कर सुंदर वस्त्र आभूषण आदि पहनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन किया जा रहा है। इस वर्ष मंदिरों में रात्रि को आरती होगी। श्रद्धालुओं के लिए ये आवश्यक होगा कि वे अनिवार्य रूप से मास्क लगाकर ही मंदिरों में आएं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?