Home Kurukshetra News एनआईटी कुरुक्षेत्र का केमिस्ट्री रिसर्च में 51वें व देश में तीसरे रैंक पर

एनआईटी कुरुक्षेत्र का केमिस्ट्री रिसर्च में 51वें व देश में तीसरे रैंक पर

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र,4 सितंबर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र ने केमिस्ट्री रिसर्च में 51 वां स्थान प्राप्त किया वहीं देशभर की एनआईटी में तीसरे स्थान पर रही। हॉल ही में नेचर इंडेक्स द्वारा जारी की गई 2020 की रैंकिग में एनआईटी कुरुक्षेत्र को 51वां रैंक प्राप्त हुआ। यह रिसर्च नेचर इंडेक्स द्वारा गत एक वर्ष के बीच अनुसंधान आउटपुट में सभी भारतीय संस्थानों के बीच रसायन विज्ञान के लिए किया गया था।

संस्थान के रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष  ने बताया कि नेचर इंडेक्स 82 उच्च गुणवत्ता वाले विज्ञान पत्रिकाओं के स्वतंत्र रूप से चयनित समूह में प्रकाशित शोध लेखों से एकत्रित लेखक संबद्धता जानकारी का एक डेटाबेस है। जो कि डेटाबेस नेचर रिसर्च द्वारा संकलित किया गया है और नेचर इंडेक्स संस्थागत, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर उच्च-गुणवत्ता वाले शोध आउटपुट और सहयोग के वास्तविक समय को प्रॉक्सी प्रदान करता है। साथ ही उन्होंने बताया कि नेचर इंडेक्स मासिक रूप से अपडेट किया जाता है और क्रिएटिव कॉमन्स नॉन-कमर्शियल लाइसेंस के तहत 12 महीने का रोलिंग विंडो डेटा खुले तौर पर इसकी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

 इसके अतिरिक्ति नेचर इंडेक्स देश के वार्षिक तालिकाओं और संस्थान-स्तरीय कैलेंडर-वर्ष के आउटपुट को जारी करता है और पिछले वर्षों में जारी वार्षिक तालिकाओं के संग्रह को बरकरार रखने का कार्य करता हंै। संस्थान के निदेशक पद्मश्री डॉ. सतीश कुमार ने संस्थान की इस उपलब्धि के लिए संस्थान के प्राध्यापकों, शोधकत्ताओं व विद्यार्थियों को बधाई दी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?