Home haryana किसानों की आड़ में प्रदेश की शांति और कानून व्यवस्था भंग करने वालों से निपटने के लिए सख्ती जरुरी:राजकुमार सैनी

किसानों की आड़ में प्रदेश की शांति और कानून व्यवस्था भंग करने वालों से निपटने के लिए सख्ती जरुरी:राजकुमार सैनी

by ND HINDUSTAN
0 comment

सीएम मनोहर लाल की ईमानदारी संयम और व्यवहार को सरकार की कमजोरी समझने वाले लोग कर रहे हैं भूल , माफी के लायक नहीं

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश भाजपा सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ साथ कृषि व कृषक वर्ग का उत्थान करना है। राजकुमार सैनी ने अपने झांसा रोड स्थित कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बसताड़ा करनाल टोल प्लाजा पर हुई लाठीचार्ज पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल खट्टर की ईमानदारी संयम और धैर्य को सरकार की कमजोरी समझकर कुछ लोग भूल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था और प्रदेश की शांति भंग करने वाले कथित आंदोलनकारियों के खिलाफ सख्ती जरूरी है।  राजकुमार सैनी ने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में विपक्ष अपनी बन्द दुकानदारी दोबारा शुरू करने के लिए छाती पिट रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और कार्यो के आगे कांग्रेस,कम्यूनिस्ट व अन्य ताकतों में इतनी हिम्मत नही की वे सीधे सामने आ सकें इसलिए वे  किसानों की आड़ में राजनैतिक रोटियां सेंकने का काम कर रहे हैं व  सरकार खिलाफ प्रेपोगेंडा चला रहे हैं। जिलाध्यक्ष सैनी ने कहा कि पहले भी कैमला में भी इन लोगो ने सीएम के कार्यक्रम को डिस्टर्ब किया था,भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आंदोलन,प्रदर्शन सबका अधिकार है पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने और शांति भंग करने वालो को कतई बख्शा नही जाना चाहिए।

राजकुमार सैनी ने कहा कि सरकार का विरोध करने वाले  आमजन को परेशान करने वाले ये कथित आंदोनलकारी किसान हो ही नही सकते ,मेरे देश का किसान सरकार की नीतियों से संतुष्ट है,वो अपने खेत मे हैं।ये लोग कम्युनिस्ट और कांग्रेस से जुड़े हैं जिनका एकमात्र उद्देश्य भाजपा सरकार की खिलाफत करना है। सैनी ने कहा कि 50 साल से ’यादा समय तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस बोखलाई हुई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर  द्वारा इतने कार्य किये जा रहे हैं कि भाजपा 50 वर्षों तक जाने वाली नही। इन्हें लगता है कि हम आगामी 2024 चुनाव में आंदोलन का सहारा लेकर सत्ता हाँसिल कर सकते हैं। सैनी ने कहा कि राहुल गांधी के भरोसे कांग्रेस कभी सत्ता में नही आ सकती इसलिये आंदोलन की आड़ में अपना बजूद बचाने का प्रयास कर रही हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?