Home haryana आंदोलनरत किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा में जगह जगह जाम,नेशनल हाईवे,स्टेट हाईवे बाधित

आंदोलनरत किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा में जगह जगह जाम,नेशनल हाईवे,स्टेट हाईवे बाधित

by ND HINDUSTAN
0 comment

लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरे जींद जिले के ग्रामीण

जगह-जगह किये हाइवे जाम, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी

न्यूज डेक्स संवाददाता

करनाल,कुरुक्षेत्र,जींद।करनाल जिले के बसताड़ा टोल प्लाजा पर पुलिस द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज के बाद तनावपूर्ण स्थित पैदा हो गई। करनाल सहित अन्य जिलों में क ईजगहों पर विरोध प्रदर्शन और जाम लगादिए गए। विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और हरियाणा में अनेक जगहों पर नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर ट्रैफिक रोक दिया गया। ग्रामीण हाइवे पर अलग-अलग गांवों में धरने पर बैठ गए। लगभग सभी मार्ग जाम होने के कारण वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हुई। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए जिलाधीश नरेश नरवाल ने 17 डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किये हैं। जिनके साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी तैनात किया गया है।ज्योंहि करनाल में बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज की सूचना शनिवार दोपहर को सोशल मीडिया के माध्यम से जिले में पहुंची तो किसान आक्रोशित हो गए।

लाठर खाप के प्रधान बसाऊ लाठर की अध्यक्षता में किसानों ने जुलाना लंगर के सामने नया बस स्टैंड जुलाना के पास जींद रोहतक रोड को जाम कर दिया है। थाना सदर नरवाना के गांव बेलरखा मे सुरजाखेडा टी पुवांइट पर नेशनल हाईवे जींद पटियाला मार्ग को नरेश गोयत निवासी बेलरखा की अध्यक्षता में 55/60 नौजवानों में जाम कर दिया है।ओमप्रकाश प्रधान कंडेला खाप की अध्यक्षता में की अध्यक्षता में  45/50 की हाजिरी में कैथल जीन्द रोड को जाम कर दिया है। इस गांव में तीन स्थानों पर अलग-अलग जाम लगाए गए।अलेवा गांव के चौक जाम स्थल पर सैकड़ों किसान करनाल-जींद मार्ग के बीच मे दरी बिछाकर बैठ गयें है। सफीदों शहर खानसर चौक असंध-सफीदों रोड पर करनाल मे किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाकियू के ब्लॉक प्रधान गगनदीप सिंह की अध्यक्षता मे युवाओं ने रोड पर गाडियां खडी करके जाम लगा दिया है।

किसानों ने जींद- हांसी मार्ग को भी रामराय गांव के समीप जाम कर दिया। मनोरपुर मे जींद – सफीदों रोड को भी जाम कर दिया गया।लगभग 150 युवाओं ने शाहपुर मे जींद – कैथल रोड को जाम कर दिया। सैकड़ों किसान गांव नगूरां के चौक पर पहुंच गए और ट्रैक्टर ट्राली अडा़कर जाम कर दिया गया। गांव ईटल कलां में भी जींद-बरवाला मार्ग को जाम किया गया है। जामुनी और खरखगादिया गांवों के किसानों ने भी जामनी चौक पर जाम लगा दिया है।

नरवाना से संवाददाता अनुसार–शुक्रवार को करनाल में सीएम मनोहर लाल खट्टर के कार्यक्रम का विरोध कर रहे किसानों पर लाठी होने के बाद नरवाना क्षेत्र के किसानों हिसार-चडीगढ व दिल्ली पटियाला हाइवे पर कई जगहों पर जाम लगा दिए। वहीं पुलिस द्वारा वाहन चालकों को मंजिल तक पहुंचाने के लिए रूट भी डायवर्ट किए गए। नरवाना में बदोवाल टोल प्लाजा, दनौदा, उझाना, धमतान, बेलरखा गांव में जाम लगाए गए। वहीं जाम लगते ही पुलिस भी मुस्तैत हुए और डीएसपी साधु राम ने जाम लगे स्थानों पर जाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील और पुलिस के जवानों को आदेश दिए कि लोगों को जाम से निकालने के लिए रूट को डायवर्ट करें। ताकि वाह चालकों को कोई परेशानी जाम के कारण ना करनी पड़े।

उझाना गांव में जाम लगाकर सड़क पर बैठे किसानों ने कहा कि कहा कि किसान आंदोलन के दौरान यह साफ तौर पर ऐलान कर चुके हैं कि भाजपा व जजपा का जहां भी कार्यकर्म होगा। उसका शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया जाएगा। लेकिन सरकार के मुख्यमंत्री नहीं चाहते कि किसानों का आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चले। इसलिए सीएम ने अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए शांतिपूर्ण तरीके विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों की आवाज को दबाने के लिए उन पर लाठी चार्ज करवाया गया। दनौदा गांव में जाम लगा रहे किसानों ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी जजपा की सरकार है और यहां आए दिन किसानों को उकसाने के लिए सरकार के नुमाइदें कार्यक्र म करते हैं। ताकि किसान आंदोलन उग्र हो सके और इस आंदोलन को तोड़कर नए कृषि कानूनों को देश के अन्नदाता पर थोपा जा सके। 

सफीदों से संवाददाता अनुसार-  क्षेत्र के किसानों ने नगर के खानसर चौंक पर पानीपत-सफीदों-असंध सड़क मार्ग को जाम कर दिया। जाम के दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अपने संबोधन में किसानों का कहना था कि भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के आह्वान पर यह जाम लगाया है और उनके अगले आदेशों तक यह जाम जारी रहेगा। किसानों का कहना था कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपने प्रदर्शन कर रहा हैं लेकिन भाजपा सरकार किसानों के खिलाफ साजिशें रचकर किसानों और पुलिस को आपस में लड़ाने का काम कर रही है। सरकार ने उसी साजिश के अंतर्गत शनिवार को बस्ताडा टोल प्लाजा पर किसानों के ऊपर लाठीचार्ज करवाया। इस लाठीचार्ज में काफी किसान बुरी तरह से घायल हो गए। 

कुरुक्षेत्र और कैथल मेंःकई जगहों पर जाम लगाया गया। इस्माईलाबाद,लाडवा,पिहोवा,जीटीरोड पर उमरी,शाहाबाद,कराह साहिब,दीवाना और कैथल के चीका,भागल जगहों जाम के वजह से नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे से आने जाने वाले वाहनों में सवार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?