Home haryana आबकारी राजस्व में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, पिछले वर्ष की तुलना अब तक 65 प्रतिशत की वृद्धि – डिप्टी सीएम

आबकारी राजस्व में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, पिछले वर्ष की तुलना अब तक 65 प्रतिशत की वृद्धि – डिप्टी सीएम

by ND HINDUSTAN
0 comment

अब तक कुल 20,558 करोड़ रुपए का आबकारी राजस्व एकत्रित – दुष्यंत चौटाला

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार के आबकारी एवं कराधान विभाग ने अपने राजस्व में बढ़ोतरी के रिकॉर्ड को कायम रखते हुए फिर से 65 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। आबकारी विभाग को जहां नई आबकारी नीति का खूब लाभ मिला है, वहीं समय-समय पर चैकिंग ने भी राजस्व को बढ़ाया है। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जिनके पास आबकारी एवं कराधान विभाग का प्रभार भी है, ने बताया कि इस आबकारी वर्ष 2021-22 के दौरान 26 अगस्त तक विभाग के सभी चार प्रकार के टैक्स (वैट, सीएसटी, जीएसटी व आबकारी) से 20,558 करोड़ रुपए का राजस्व एकत्रित हुआ है जबकि इसी समय अवधि में पिछले वर्ष 12,831 करोड़ रुपए का राजस्व सरकार को मिला था। पिछले वर्ष की तुलना में उक्त अवधि में इस वर्ष 65 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 

उपमुख्यमंत्री ने पिछले तीन वर्षों के दौरान वैट, सीएसटी, जीएसटी व आबकारी से कुल संग्रहित राजस्व की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2018-19 में 37,350 करोड़ रुपए, वर्ष 2019-20 में 39,837 करोड़ तथा वर्ष 2020-21 में 45,119 करोड़ रुपये सरकारी खजाने में जमा हुए।डिप्टी सीएम ने आगे बताया कि वर्ष 2020-21 के लिए आबकारी विभाग के शराब के ठेकों की नीलामी 3,559 करोड़ रुपए में हुई जबकि रिजर्व-प्राइस 3,128 करोड़ रूपए थी। उन्होंने बताया कि आबकारी वर्ष 2021-22 के लिए उन लाइसेंसधारकों को 10 प्रतिशत वृद्धि के साथ ठेका लेने का विकल्प दिया गया जिनके पास पहले से ही लाइसेंस था और इस प्रकार 85 प्रतिशत ठेके रिन्यूअल हो गए।

इस आबकारी वर्ष में 3,803 करोड़ रुपए में शराब के ठेकों से फीस के तौर पर राजस्व प्राप्त हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2020 के दौरान देशी शराब का 32.42 प्रतिशत तथा भारत में बनी विदेशी शराब का 25.45 प्रतिशत अतिरिक्त कोटा उठाया गया।दुष्यंत चौटाला ने बताया कि आबकारी वर्ष 2020-21 में निरीक्षण के दौरान 1,249 मामले नियमों का उल्लंघन करने के पकड़े गए जिनमें डिफाल्टर पाए जाने पर 257 करोड़ रुपए का जुर्माना किया गया। उनसे करीब 136 करोड़ रुपए की वसूली भी कर ली गई है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?