400 साला बंदी छोड शताब्दी को समर्पित हैं यह मुकाबलें
मुकाबलों को लेकर गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में हुई बैठक
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। शिरोमणि गतका फैडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा ४०० साला बंदी छोड़ शताबदी को समर्पित गुरमत एवं गतका मुकाबले करवाएं जाएंगे। इस संबंध में निर्णय लेते हुए फैडरेशन द्वारा कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में मंगलवार को एक अहम बैठक में रूप रेखा भी तैयार की गई। इन मुकाबलों की तैयारी को लेकर फैडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर कार्यकारिणी मैंबर जत्थेदार हरभजन सिंह मसाना और एडिशनल सैकेटरी डा. परमजीत सिंह सरोहा से विचार-विमर्श भी की गई।
बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए शिरोमणि गतका फैडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष जत्थेदार गुरतेज सिंह खालसा व जिला प्रधान इंदरपाल सिंह खालसा ने बताया कि ४०० साला बंदी छोड़ शताबदी को समर्पित गतका व गुरमत मुकाबले करवाएं जाएंगें। बाणी एवं बाणा प्रचार लहर के तहत अकतूबर २०२१ में इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जत्थेदार गुरतेज सिंह खालसा ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर के सहयोग से राष्ट्र स्तरीय विरसा संभाल गतका मुकाबले और राज्य स्तरीय गुरमत मुकाबलों को लेकर एसजीपीसी कार्यकारिणी मैंबर जत्थेदार हरभजन सिंह मसाना से विचार-विमर्श किया गया है।
उन्होंने बताया कि मुकाबलों को लेकर जल्द ही एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जिस पर इन दोनों प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने का उत्तरदायित्व होगा। फैडरेशन के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि दोनों मुकाबलों के प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार दिए जाएंगें, जबकि प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को विशेष तौर पर गुरुद्वारा दाता बंदी छोड गवालियर के दर्शन करवाएं जाएंगें। इंदरपाल सिंह खालसा ने बताया कि गुरमत मुकाबले के दौरान लिखित परीक्षा ली जाएगी, जिसके लिए ४०० प्रश्नों का सिलेबस निश्चित किया गया है। प्रतिभागी बच्चों से पूछे जाने वाले सवाल इसी सिलेबस से लिए जाएंगें। बैठक में हरजीत सिंह, स्वर्ण सिंह, परमिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह खालसा व सुरजीत सिंह मौजूद रहे।