Home Kurukshetra News पंजाब सरकार के द्वारा दिवंगत मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की 26वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ’सर्व धर्म प्रार्थना सभा’ का आयोजन

पंजाब सरकार के द्वारा दिवंगत मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की 26वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ’सर्व धर्म प्रार्थना सभा’ का आयोजन

by ND HINDUSTAN
0 comment


न्यूज डेक्स पंजाब

चंडीगढ़। दिवंगत मुख्यमंत्री स. बेअंत सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि भेंट करते हुये  कांग्रेस नेताओं द्वारा पंजाब की शांति और समृद्धि को बनाए रखने में उनके महान योगदान को याद किया। पार्टी नेताओं और सदस्यों ने एक बयान में कहा कि अमन-कानून की बहाली के लिये दिवंगत स. बेअंत सिंह के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। पंजाब सरकार द्वारा आज यहां दिवंगत मुख्यमंत्री स. बेअंत सिंह की याद में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान उनकी 26वीं पुण्यतिथि सैक्टर-42 चंडीगढ़ में बनाई गई। पंजाब के 12वें मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की 31 अगस्त, 1995 को हत्या कर दी गई थी। पंजाब के दिवंगत मुख्यमंत्री स. बेअंत सिंह को याद करते हुये सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर दिवंगत मुख्यमंत्री के पौत्र और सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने उनके द्वारा शुरू की गई विकास नीतियों और योजनाओं को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसके अलावा स. बेअंत सिंह के दूसरे पोते और विधायक गुरकीरत सिंह कोटली ने अपने दादा जी के साथ बिताए समय को याद किया और अपने नैतिक मूल्यों को अपनाने का प्रण लिया।

दिवंगत मुख्यमंत्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स. कोटली ने कहा कि स. बेअंत सिंह ने राज्य की एकता और सांप्रदायिक सद्भाव को बहाल करने के लिए अथक योगदान डाला और हम भी देश के सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाने वालों के मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे । उन्होंने कहा कि स. बेअंत सिंह ने चार दशकों तक लोगों के हितों की रक्षा की और ऐसी उदाहरण कम ही देखने को मिलती है। आज हमें उनके द्वारा दिखाए रास्ते पर चलने की जरूरत है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?