उपदेश शर्मा बने लगातार पांचवी बार नंबरदार एसोसिएशन बाबैन ब्लाक के प्रधान
न्यूज डेक्स संवाददाता
बाबैन। हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन बाबैन की बैठक बाबैन किसान विश्राम गृह में आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रणदीप गुढा ने की। इस बैठक में उपस्थित सभी नंबरदारों ने सर्वसम्मति से लगातार पांचवीं बार उपदेश शर्मा झंडौला को ब्लॉक प्रधान नियुक्त किया गया और इसके साथ ही जगदीश ईशरहेडी को वरिष्ठ उपप्रधान, बलबीर सिंह को उपप्रधान, मोहकम सिंह टाटकी को सचिव व श्याम लाल रामशरण माजरा को कैशियर, दवेंद्र कुमार को सह सचिव नियुक्त किया गया। इस मोके पर सभी नंबरदारों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं से जोरदार अभिन्नदन किया।
ब्लॉक प्रधान उपदेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने तीन वर्ष पूर्व 14 अक्टूबर, 2018 को हिसार के महावीर स्टेडियम में हुए नंबरदार स मेलन में नंबरदारों का मानदेय 1500 रुपए से बढ़ाकर 3000 रुपए करने, सभी नंबरदारों को भारत आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए तक की चिकित्सा सेवा एवं मोबाइल फोन देने जैसी घोषणाएं की थी। इनमें से नंबरदारों को 3 हजार रुपए मानदेय मिलने लगा है, लेकिन शेष दो घोषणाऐं अभी पूरी नहीं की गई हैं।
2 साल 10 महीने का समय बीतने के बाद भी अभी आयुष्मान योजना के तहत चिकित्सा सेवा व मोबाइल फोन अभी तक नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा भर के 23756 नंबरदारों के पद हैं जिनमें से करीब 40 प्रतिशत नंबरदार किसी न किसी रोग से पीड़ित हैं ऐसे में सभी नंबरदार हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से मांग करते हैं कि सभी नंबरदारों को आयुष्मान योजना के तहत चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाई जाए और इसमें आय से संबंधित कोई कंडिशन न लगाई जाए। इसके साथ ही सरकार द्वारा मोबाइल फोन देने का वायदा जल्द पूरा किया जाए। जिला प्रधान रणदीप गुढा ने कहा कि नंबरदार वर्ग सरकार के वफादार व सच्चे हितैषी हैं व सरकार द्वारा लगाई गई ड्यूटी को ईमानदारी से निभाते हैं इसलिए नंबरदार मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मांग करते हैं कि नंबरदार के लडके को ही उसके स्थान पर नंबरदार बनाए जाने का प्रावधान किया जाए। इस मौके पर नंबरदार बीर सिंह, अमर सिंह, सुरेश कुमार, बलबीर सिंह, पवन कुमार कसीथल, नरेश फालसंडा रांगडान, बलबीर सिंह, नन्हा राम, जाती राम, बलदेव सिंह, प्रीतम सिंह, सोम प्रकाश, गुरदेव कंदौली, त्रिलोक सिंह व अन्य नंबरदार मौजूद रहे।