न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र,26 जुलाई। रविवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुरुक्षेत्र ईकाई द्वारा लघुसचिवालय के निकट स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल योद्धा सम्मान समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में लाडवा के एसडीएम अनिल यादव, विशिष्ट अतिथि के रूप में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल राज कुमार, विशेष उपस्थिति एबीवीपी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार सिंह उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों, पूर्व सैनिकों एवं परिषद के कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर की।
कारगिल युद्ध में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल राज कुमार, वारंट ऑफिसर एवं वेटरन ऐयरफोरस प्रेसिडेंट पवन सैनी, कैप्टन रणधीर, कैप्टन गुरमेल सिंह, कैप्टन राधा किशन, सूबेदार मेजर रविंद्र कौशिक, सूबेदार मेजर रमेश कुमार, सूबेदार मेजर सिंहआर. आर. शर्मा, सूबेदार रमेश सिंह, एच एफ एल ऋषि राम, एच एफ एल के. बी सिंह, एच एफ एल एन. के गेरा, एच एफ एल सतबीर चहल, एच एफ एल के. एस कोबरा, एस जी टी ऋषि राम शर्मा, जे डब्ल्यू ओ अजय शर्मा आदि कारगिल योद्धाओं को मुख्य अतिथि एवं संगठन के सभी कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्यातिथि एसडीएम अनिल यादव ने कहा कि हम कभी भी कारगिल योद्धाओं के बलिदान को नहीं भूला सकते। यादव बोले मैं खुद एक सैनिक रहा हूं, यह महसूस कर सकता हूं कि कारगिल युद्ध के दौरान कितनी विपरीत परिस्थितियों का सामना कर दुश्मन को मार गिरा युद्ध में विजय प्राप्त करना बहुत बड़ा साहस का काम किया। उन वीर सैनिकों को मेरा नमन है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कारगिल दिवस कारगिल योद्धाओं के साथ मनाने का कार्य सराहनीय है।
डाॅ आशुतोष कुमार ने कहा कि युवा शक्ति को हमारे वीर सैनिकों से प्रेरणा लेकर देशहित में कार्य करना चाहिए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस तरह के कार्यक्रम करके छात्रों में देशभक्ति के भाव को जागृत करने का कार्य करती है।
इस अवसर पर सभी पूर्व सैनिकों के साथ एबीवीपी के विभाग प्रमुख सुभाष कलसाना, जिला प्रमुख सौरभ त्रिखा, नगर अध्यक्षा पल्लवी राय, नगर उपाध्यक्ष डॉ आनंद , नगर उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, नगर उपाध्यक्ष डॉ. प्रशांत, सुखदेव, केयू संयोजक हिमांशु ठाकुर, पवन कौशिक,श्याम रावत, ऋषभ सैनी, साहिल माहिया आदि कार्यकर्ता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।