भाजपा के युवा नेता साहिल सुधा ने राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को किया सम्मानित
हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन की तरफ से आयोजित की प्रतियोगिता
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। भाजपा युवा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य साहिल सुधा ने कहा कि हरियाणा के खिलाडिय़ों ने ओलम्पिक व पैरालम्पिक में शानदार प्रर्दशन करके पूरे राष्ट्र में प्रदेश का मान बढ़ाया है। इन खिलाडिय़ों पर पूरे देश को मान है। इन खिलाडिय़ों से युवा खिलाडिय़ों को प्रे्ररणा मिलेंगी। भाजपा युवा नेता साहिल सुधा पंजाबी धर्मशाला में हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन सदस्य नेशनल कराटे फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बोल रहे थे।
इससे पहले भाजपा युवा नेता साहिल सुधा, महासचिव योगेश कालड़ा, सुशील शर्मा, सुनील, विशाल शर्मा, विकास भारद्वाज व नरेंद्र ने विधिवत रुप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाडिय़ों से परिचय करके मैच भी शुरु करवाएं। भाजपा युवा नेता साहिल सुधा ने विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हुए कहा कि युवा खिलाड़ी देश का उज्ज्वल भविष्य है। इसलिए खिलाडिय़ों को खुब मेहनत करनी चाहिए और देश के लिए मैडल जीतने का प्रयास करना चाहिए। राज्य सरकार की नई खेल नीति के कारण खिलाडिय़ों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महासचिव योगेश कालड़ा ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने शानदार खेल का प्रर्दशन किया है।