Home haryana कुटा व एसएफएस शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने कुवि प्रशासन का किया धन्यवाद

कुटा व एसएफएस शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने कुवि प्रशासन का किया धन्यवाद

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कुटा) व एसएफएस शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने कुटा प्रधान डॉ. परमेश कुमार  व कुटा सचिव डॉ. विवेक गौड़ की अगुवाई में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन का धन्यवाद किया। कुटा प्रधान डॉ. परमेश कुमार व सचिव डॉ. विवेक गौड़ ने बताया कि शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर एसएफएस शिक्षकों के सातवें वेतन आयोग के एरियर देने व एसएफएस शिक्षकों की एसोसिएट प्रोफेसर की पदोन्नति की प्रक्रिया को शुरू करने पर कुटा कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा का धन्यवाद करती है।

कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के सकारात्मक सहयोग के कारण यह लम्बित मांगे पूरी हो पाई हैं। कुटा ने सोमवार को एसएफएस शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ उनकी मांगे पूरी होने पर कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ व कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया व उनका धन्यवाद किया। कुटा ने कहा कि विश्वविद्यालय के विकास व उन्नति के लिए कुटा हर मंच पर विश्वविद्यालय प्रशासन का हर संभव सहयोग करने को तत्पर है। इस मौके पर कुटा उप-प्रधान प्रो. दिलीप कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ. संजय कौशिक, डॉ. संजीव आहूजा, डॉ. रीटा, डॉ. अंकुश अम्बरदार, डॉ. सुरजीत, डॉ. सुरेन्द्र वर्मा, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. नीरज बातिश, डॉ. संतलाल, डॉ. अमिता मित्तल मौजूद थे।
 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?