Home haryana कपिल सहगल भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ रोहतक जिला के संयोजक व सुरेंद्र धौला सह संयोजक नियुक्त

कपिल सहगल भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ रोहतक जिला के संयोजक व सुरेंद्र धौला सह संयोजक नियुक्त

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। भारतीय जनता पार्टी के रोहतक जिला के अध्यक्ष अजय बंसल ने तुरंत प्रभाव से कई प्रकोष्ठ के अधिकारियों की नियुक्ति की है। आज यहां जारी एक आदेश के अनुसार रोहतक के एक उभरते कलाकार कपिल सहगल को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। गौरतलब है की कपिल सहगल भारतीय जनता पार्टी युवा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं और एक उभरते हुए अभिनेता भी हैं। हाल ही में आई वेब सीरीज कैंप बनवास में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था। उनकी और भी कई फिल्में जल्द ही आने वाली हैं जिन से उनको काफी उम्मीदें हैं। शहर के सांस्कृतिक परिवेश में उनकी अच्छी पकड़ है।

रोहतक के ही विख्यात लोक कलाकार सुरेंद्र सिंह धौला को जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का सह संयोजक नियुक्त किया गया है। सुरेंद्र सिंह धौला एक वरिष्ठ लोक कलाकार हैं और लोक नृत्य की सैंकड़ों प्रस्तुतियां सारे हिंदुस्तान में पेश कर चुके हैं। वे हरियाणा सरकार के कला और सांस्कृतिक विभाग के पैनल पर होने के साथ साथ उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला और उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र इलाहाबाद के पैनल पर भी अप्रूव्ड कलाकार हैं। उन्होंने हिंदी भाषा में मास्टर की डिग्री भी हासिल की हुई है तथा संगीत में प्रयाग विश्वविद्यालय से निपुणता प्राप्त कलाकार है। इन दोनो की नियुक्ति से रोहतक के कला वर्ग में खुशी की लहर है और वे सब उम्मीद करते हैं की इनकी नियुक्ति से कला और संस्कृति में काफी उन्नति होगी। कलाकारों ने इस नियुक्ति के लिए पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और जिला अध्यक्ष अजय बंसल का धन्यवाद किया। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?