Home Kurukshetra News भारतीय रेल की 261 गणपति स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना

भारतीय रेल की 261 गणपति स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना

by ND HINDUSTAN
0 comment

मध्य रेलवे 201 गणपति स्पेशल ट्रेन, पश्चिम रेलवे 42 गणपति स्पेशल ट्रेन और कोंकण रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (केआरसीएल) 18 गणपति स्पेशल ट्रेन चलाएगा

इन विशेष ट्रेनों ने अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं और ये 20 सितंबर, 2021 तक चलेंगी

ये विशेष किराये वाली पूरी तरह से आरक्षित ट्रेनें हैं

न्यूज डेक्स इंडिया

दिल्ली। गणपति उत्सव के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए और त्योहारके मौसम में अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए, भारतीय रेलविभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये वाली 261 गणपति स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। मध्य रेलवे 201 गणपति स्पेशल ट्रेन, पश्चिम रेलवे 42 गणपति स्पेशल ट्रेनऔर केआरसीएल 18 गणपति स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इन ट्रेनों ने पहले ही अगस्त के अंतिम सप्ताह से सेवाएं शुरू कर दी हैं और ये 20सितंबर, 2021तक चलेंगी।

इसके अलावा, भीड़ को कम करने के लिए मुंबई से चलने वाली विभिन्न ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। समय और ठहराव के बारे में विस्तृत जानकारी के लिएयात्री www.enquiry.indianrail.gov.in को देख सकते हैं। इन स्पेशल ट्रेनों में केवल पहले से आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे ट्रेन पर प्रवेश करते समय, यात्राके दौरान और गंतव्य स्टेशन पर कोविड -19 से संबंधित सभी नियमों तथा एसओपी का पालन करें।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?