Home haryana फर्जी व्यक्ति दिखाकर लाखों का लोन हड़पने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार,पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

फर्जी व्यक्ति दिखाकर लाखों का लोन हड़पने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार,पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

जींद।फर्जी आदमी दिखाकर बैंक से 12 लाख 72 हजार 215 रुपए का लोन लेने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने दूसरे आरोपी मखंड गांव हाल आबाद उचाना निवासी आशीष कुमार बंसल उर्फ आशु को गिरफ्तार किया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट के आदेश पर उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी। पुलिस ने इससे पहले ढाठरथ गांव के कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जिला जेल भेज दिया था। गौरतलब है कि संत नगर के शमशेर सिंह ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह आर्मी से रिटायर्ड है।

उन्होंने वर्ष 2004 में जोगिंद्र नगर में 184 गज का मकान हरीसिंह की पत्नी रीटा देवी से लिया था। हरीसिंह रेलवे में कर्मचारी था जो कि उसका उस समय तबादला हो गया था। उस समय उन्होंने कहा था कि वह मकान की रजिस्टरी करवा देगा। उसके बाद उसने वर्ष 2013 में मकान की रजिस्टरी करवा दी थी। फिर बैंक कर्मचारियों ने बताया था कि इस मकान पर ओवरसिस बैंक से 12 लाख 72 हजार 215 का लोन लिया हुआ है और उसकी किश्त अटकी पड़ी है।

इस पर उसने कहा था कि मकान पर कोई लोन नहीं लिया हुआ है। जांच करने पर पता चला कि उचाना मंडी की राजेंद्र कालोनी निवासी आशीष कुमार और छातर गांव के शमशेर ने बैंक में फर्जी आदमी को खड़ा कर ओवरसिस बैंक से 12 लाख 72 हजार 215 रुपए का लोन ले लिया था। इस धोखाधड़ी में तहसील ऑफिस स्टाफ जींद की भी मिलीभगत थी। उन्होंने बैंक से वर्ष 2013 में ही लोन ले लिया था।

पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को नामजद कर तहसील स्टाफ जींद के खिलाफ धोखाधड़ी कर बैंक से फर्जी लोन देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच अधिकारी एएसआई दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस ने अब दूसरे आरोपी मखंड गांव हाल आबाद उचाना निवासी आशीष कुमार बंसल उर्फ आशु को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट के आदेश पर उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?