Home Kurukshetra News कुरुक्षेत्र में आज कोरोना के 230 नये केस,3 सहित अब तक 48 की जान गई

कुरुक्षेत्र में आज कोरोना के 230 नये केस,3 सहित अब तक 48 की जान गई

by ND HINDUSTAN
0 comment

कुरुक्षेत्र में 44460 में से 39654 सैम्पल की रिपोर्ट आई नेगेटिव

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र 6 सितंबर। कुरुक्षेत्र जिला में रविवार को कोरोना के 230 नये केसों की पुष्टि हुई है,जबकि चिंताजनक बात ये है कि तीन कोरोना संक्रमितों की मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा यहां 48 तक पहुंच चुका है।आज इन आंकड़ों की जानकारी जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह देते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र से 29 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 230  नए केस सामने आए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 1302 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है।

उन्होंने बताया कि अभी तक लिए गए 44460 में से 39654  सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने रविवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 230 नए केस सामनें आएं है और कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से 29 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना पाजिटिव 3 मरीज की मृत्यु हो गई है।  

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसम्बर माह से लेकर अब तक कुल 3089 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 693 व्यक्तियों को होम क्वांरटाईन किया गया है तथा 47 को होटल में क्वांरटाईन किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 44460 में से 39654  सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इस जिले में अब तक 2454 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 1302 सैम्पलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 1302 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 48 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 1104 एक्टिव केस है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?