Home Kurukshetra News रिकवरी के लिए नप जाएगी अब अस्पताल व नर्सिंग होम:गोगिया

रिकवरी के लिए नप जाएगी अब अस्पताल व नर्सिंग होम:गोगिया

by ND HINDUSTAN
0 comment

कूड़ा यूजर चार्ज वसूलने के लिए नगर परिषद ने कसी कमर, शहर के अस्पतालों, नर्सिंग होम व क्लीनिक पर है नप की नजरकुरुक्षेत्र 9 सितंबर कूड़ा यूजर चार्जेज से नगर परिषद हो रही आमदनी को देखते हुए नप की नजर अब शहर के अस्पतालों, नर्सिंग होम व क्लीनिक इत्यादि पर टिक गई है, क्योंकि इनसे भी नप की अच्छी-खासी रिकवरी होनी बाकी है। डिस्टिक म्युनिसिपल कमिश्नर भारत भूषण गोगिया ने अधिकारियों को आदेश दिए है कि जल्द से जल्द इन सभी अस्पतालों व नर्सिंग होम पर जो रिकवरी बनती है उसे रिकवर करें। कमिश्नर गोगिया ने कहा कि इनसे कूड़ा यूजर चार्ज वसूलने के लिए न केवल नगरपरिषद द्वारा टीम गठित कर सर्वे करवाया जा रहा है, बल्कि जिस किसी अस्पताल व क्लीनिक इत्यादि पर पिछला चार्ज बकाया है उसे भी वसूलने की तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल, नर्सिंग होम व क्लीनिक में 1 से 50 कमरे होने पर 1500 रुपए, 51 से 100 कमरे पर 2000 रुपए, 100 से ऊपर कमरे होने पर 250 रुपए प्रति बेड के हिसाब से नप द्वारा कूड़ा चार्ज किया जाता है। शहर में कितने होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, गेस्ट रुम व बैंक्वेट हॉल हैं इसकी पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए एक बार फिर से नगर परिषद द्वारा शहर में सर्वे करवाया गया। सोशल मीडिया एप जैसे स्वीगी, मेक माई ट्रिप, जौमेटो व सक्षम युवाओं के रिपोर्ट के अनुसार शहर में 55 होटल, 16 ढाबे व अन्य छोटी-मोटी इकाई है। उन्होंने बताया कि 50 कमरे वाले होटल पर 15000 से 20000 रुपए, रेस्टोरेंट पर 1500 रुपए, बार सहित रेस्टोरेंट पर 1700 रुपए बैंक्वेंट हॉल पर 2000 रुपए की नप कूड़ा चार्ज करती है। उन्होंने कहा कि बैंक पूरे वर्ष का भरें कूड़ा चार्ज: कमिश्नर भारत भूषण गोगिया ने कहा कि बैंक जहां तक संभव हो सके फाइनेंशियल तौर पर पूरे वर्ष का कूड़ा चार्ज भरें। उन्होंने बताया कि बैंक पर 500 रुपए व 1000 स्क्वायर फिट से ज्यादा होने पर 750 रुपए का चार्ज नप द्वारा वसूल किया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नप की किसी भी प्रकार की समस्या के हल के लिए हेल्प डेस्क जिसका नंबर 7419930100 है पर संपर्क करें, वहीं लोग भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वच्छता ऐप को ज्यादा से ज्यादा अपने स्मार्ट फोन में डाउनलोड करें।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?