Homeharyanaहिमाचल के राज्यपाल ने गृहमंत्री से की शिष्टाचार भेंट,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सीएम,स्पीकर व भाजपा राज्यप्रभारी ने राज्यपाल से दिल्ली में की भेंट
दिल्ली।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार और भाजपा राज्य प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने आज दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल के साथ हिमाचल में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्भावित दौरे पर विस्तृत चर्चा की। वहीं राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से एक शिष्टाचार भेंट की।