न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार पंजाबी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कुलदीप सिंह को पंजाबी विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि इसके साथ ही डॉ. कुलदीप सिंह एकेडमिक कौंसिल तथा फैकल्टी ऑफ आर्टस एंड लैंग्वेज्स तथा बोर्ड आफ स्टडीज के विभागाध्यक्ष भी होंगे।
उन्होंने बताया कि डॉ. कुलदीप सिंह आगामी तीन वर्ष के लिए पंजाबी विभाग के विभागाध्यक्ष होंगे। डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि विभागाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करते हुए डॉ. कुलदीप सिंह ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूरी लगन व निष्ठा से विभाग व विश्वविद्यालय के हित में कार्य करेंगे। इस अवसर पर पंजाबी विभाग के निवर्तमान अध्यक्ष व डीन प्रो. ब्रजेश साहनी, लाईब्रेरी साइंस विभाग की अध्यक्षा प्रो. आशु शौकीन, प्रोफेसर फकीर चंद, डॉ. परमजीत कौर, डॉ. विनिता भानखड, डॉ. कृष्ण मौजूद थे।