न्यूज डेक्स इंडिया
दिल्ली। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 72.37 करोड़ टीके लगाये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 34,973 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.18 प्रतिशत हैं। भारत में वर्तमान में 3,90,646 सक्रिय मामले हैं। वर्तमान में रिकवरी दर 97.49 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 37,681 रोगी स्वस्थ हुए, देश भर में अभी तक कुल 3,23,42,299 मरीज स्वस्थ हुए हैं। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.31प्रतिशत है; पिछले 77 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है।दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.96 प्रतिशत है,पिछले 11 दिनों से 3 प्रतिशत से कम हैं। अभी तक कुल 53.86 करोड़ जांचें की जा चुकी हैं।