कुरुक्षेत्र में द्रोणाचार्य स्टेडियम में 20 से 24 सितंबर को वॉलीबॉल प्रतियोगिता
शाहबाद हॉकी स्टेडियम में 23 से 30 सितम्बर होगी महिला व पुरुष हॉकी प्रतियोगिता
15 सितंबर तक वॉलीबॉल व 17 सितंबर तक हॉकी की टीम को करवानी होगी एंट्री
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी बलबीर सिंह ने कहा कि केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड की तरफ से अखिल भारतीय सिविल सेवा वॉलीबॉल, हॉकी व कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र जिले में वॉलीबॉल व हॉकी तथा भिवानी जिला के भीम स्टेडियम में महिला व पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन 18 सितम्बर से 30 सितम्बर तक अलग-अलग खेल प्रांगणों में होगा।
डीएसओ बलबीर सिंह ने बातचीत करते हुए कहा कि अखिल भारतीय सिविल सेवा वॉलीबॉल और हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कुरुक्षेत्र में किया जा रहा है। इसमें से वॉलीबॉल की महिला और पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन 20 सितम्बर से 24 सितम्बर को कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में होगा। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली टीमों को 15 सितम्बर तक अपनी एंट्री करवानी होगी। इसके अलावा महिला व पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 23 सितम्बर से 30 सितम्बर तक शाहबाद के हॉकी एस्ट्रोटर्फ खेल प्रांगण में किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता के लिए टीमों को 17 सितम्बर तक अपनी एंट्री करवानी होगी। उन्होंने कहा कि कबड्डी की महिला व पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 20 सितम्बर तक भीम स्टेडियम भिवानी में होगा और इस प्रतियोगिता के लिए 14 सितम्बर तक अपनी एंट्री करवानी होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य की तरफ से भाग लेने वाले वॉलीबाल, हॉकी तथा कबड्डïी खिलाडिय़ों का चयन 15 सितम्बर तक निर्धारित शैडयूल के अनुसार किया जाएगा। इन टीमों का चयन करने के लिए मुख्यालय की तरफ से डीएसओ को नोडल अधिकारी बनाया है। इस शैडयूल के अनुसार हॉकी की महिला व पुरुष टीम का चयन राजीव गांधी खेल परिसर सैक्टर 6 रोहतक में होगा। इसमें पुरुष टीम का चयन 14 सितम्बर को होगा।
इसके लिए करनाल के प्रशिक्षक देवेन्द्र और भिवानी से विरेन्द्र सिंह की ड्यूटी लगाई है। इसी तरह महिला हॉकी टीम का चयन 15 सितम्बर को होगा, इसके लिए फतेहाबाद से कोच राजबाला और यमुनानगर से कोच हरजीत सिंह की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने कहा कि सिविल सेवा प्रतियोगिता से सम्बन्धित हिदायते वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगी और कोविड-19 के टेस्ट के बिना टीम की एंट्री भी नहीं होगी।