Home haryana परिजनों ने तीसरे दिन भी नहीं उठाया सुनील का शव,नागरिक अस्पताल से डीसी आफिस के सामने धरना शिफ्ट

परिजनों ने तीसरे दिन भी नहीं उठाया सुनील का शव,नागरिक अस्पताल से डीसी आफिस के सामने धरना शिफ्ट

by ND HINDUSTAN
0 comment

शनिवार रात को शहर की सड़कों पर गौवंश पकड़ते हो गई थी हादसे में मौत

न्यूज डेक्स संवाददाता

जींद। गोहाना रोड पर गोवंश पकड़ते समय शहीद स्मारक के पास शनिवार रात को बाइक की चपेट में आने से जान गांवाने वाले राम कॉलोनी निवासी सुनील का शव परिजनों ने तीसरे दिन भी नहीं उठाया। परिजनों व अनुसूति जाति के लोगों ने अस्पताल से उठकर डीसी कार्यालय में पोर्च के नीचे धरना शुरू कर दिया।

धरने पर एससी-ए-महापंचायत के अध्यक्ष देवीदास वाल्मीकि ने एसडीएम से 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व मृतक की पत्नी को एक नौकरी देने की मांग की, इसके अलावा अस्पताल में घायलों को दाखिलकरवाने गए मृतक के परिजनों के साथ मारपीट करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक उनको आर्थिक सहायता, नौकरी व मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक वहधरना जारी रखेंगे और शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?