मामला दर्ज,जांच करते हुए गुप्त सूचना पर एक आरोपी संधौली वासी राजकुमार उर्फ राजू गिरफ्तार
शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच में आरोप पाए गये हैं सत्य-एएसपी
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। अनुसुचित जाति की महिला से दुष्कर्म करके उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र रविंद्र तोमर ने अनुसूचित जाति की महिला से दुष्कर्म मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई कर राजकुमार उर्फ राजू उर्फ भीम पुत्र ईतवारी लाल वासी संधौली को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।
जानकारी देते हुए तोमर ने बताया कि 10 अप्रैल 2021 को थाना शहर थानेसर के अन्तर्गत रहने वाली एक महिला ने थाना शहर थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह उसकी शादी सतीश कुमार पुत्र पृथ्वी राम के साथ हुई थी। उनका आपसी मतभेद होने के कारण वह उसके पति से अलग अपने मायके में रहने लग गई थी। जुलाई 2020 में उसका पति उसके घर आया और उसको व उसकी मां को अपनी बातों में उलझा कर उसको दुबारा घर बसाने के लिए मनाने लग गया था। उसने उसकी बातों पर विश्वास कर लिया । वह उसको कहने लगा कि उसको उसके साथ अकेले में बात करनी है। वह उसको अपने साथ ब्रह्मसरोवर कुरुक्षेत्र के पास एक होटल में ले गया।
होटल के कमरे में उसका दोस्त राजकुमार पहले से ही मौजूद था। जहां पर उन्होंने उसको अपनी बातों में उलझा कर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसको बेशुध कर दिया । उसको थोड़ा-थोड़ा होश था। उसने व उसके साथी ने उसके मना करने के बावजूद भी उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया व उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बनाई। उसके बाद आरोपी उसके साथ यह धमकी देते हुए उसके साथ कईं बार दुष्कर्म करते हुए कि उसका वीडियो व फोटो वायरल कर दिये जाएंगे।
07 अप्रैल 2021 को दोनों आरोपी उसके घर आकर उसको जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहने लगा कि तूने अभी तक सतीश कुमार के खिलाफ मामले वापिस नहीं लिये हैं। तेरे वीडियो वायरल कर देंगे। इसकी शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच महिला सहायक उप निरीक्षक प्रवीन कौर को सौंपी गई। जिसने पीड़िता का डाक्टरी परीक्षण करवा कर उसका ब्यान अदालत में अंकित करवाया । जांच में आरोपी राजकुमार पर लगाये गये आरोप सत्य पाये जाने पर आरोपी राजकुमार उर्फ राजू उर्फ भीम पुत्र ईतवारी लाल वासी संधौली को गुप्त सूचना का आधार पर गिरफ्तार कर लिया ।