Homeharyanaगुरूग्राम व करनाल निगम के दो वार्डों में में होने वाले उपचुनाव के दृष्टिगत प्रतिनियुक्त अधिकारियों व कर्मियों की रिजल्ट तक तबादले,नियुक्ति पर रोक
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के नगर निगम गुरूग्राम के वार्ड-34 तथा करनाल नगर निगम के वार्ड -7 में आगामी 3 अक्तूबर 2021 को होने वाले उपचुनाव के दृष्टिगत प्रतिनियुक्त किये गये अधिकारियों व कर्मचारियों की उपचुनाव के परिणाम आने तक उनका स्थानांतरण व नियुक्ति पर रोक लगाई गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक प्रवक्ता ने बताया कि यदि नगर निगम उपचुनाव से जुड़े किसी अधिकारी या कर्मचारी का तबादला करना आवश्यक होगा उसके लिए राज्य चुनाव आयोग की पूर्वानुमति लेनी होगी।