Home haryana 6 सिविल सर्जन/ प्रिंसिपल मेडिकल अधिकारियों (पीएमओ) के तबादले व नियुक्ति के आदेश जारी

6 सिविल सर्जन/ प्रिंसिपल मेडिकल अधिकारियों (पीएमओ) के तबादले व नियुक्ति के आदेश जारी

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से छ: सिविल सर्जन/ प्रिंसिपल मेडिकल अधिकारियों (पीएमओ) के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किये है। सिरसा के पीएमओ डॉ. जय किशोर को सोनीपत का सिविल सर्जन लगाया है। सोनीपत के सिविल सर्जन डॉ जेएस पुनिया को रोहतक का सिविल सर्जन नियुक्त किया है।

इसी प्रकार, कुरूक्षेत्र के पीएमओ डॉ रघुवीर सिंह को भिवानी का सिविल सर्जन लगाया है। भिवानी की सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत को पंचकूला मुख्यालय में डीजीएचएस कार्यालय में डीडी (एसएस) नियुक्त किया है। ऐसे ही, जींद के पीएमओ डॉ मंजीत सिंह को सिरसा का पीएमओ लगाया है। रोहतक के सिविल सर्जन डॉ अनिल बिरला को जींद में पीएमओ नियुक्त किया है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?