चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से दो आईएएस अधिकारियों के स्थानातंरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। कुरुक्षेत्र के उपायुक्त मुकुल कुमार को अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग का विशेष सचिव और कुरुक्षेत्र का उपायुक्त लगाया गया है। नागरिक उड्डयन विभाग के सलाहकार एवं विशेष सचिव प्रदीप कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (मुख्यालय), पंचकूला के प्रशासक का कार्यभार भी सौंपा गया है।