Home Kurukshetra News प्रशासन ने महिला सिपाही पद की परीक्षा को लेकर किए कड़े सुरक्षा प्रबंध:डीसी

प्रशासन ने महिला सिपाही पद की परीक्षा को लेकर किए कड़े सुरक्षा प्रबंध:डीसी

by ND HINDUSTAN
0 comment

उपायुक्त मुकुल कुमार व पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए परीक्षा केन्द्रों पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश

डीसी व एसपी ने परीक्षा केंद्रों को बारीकी से किया चैक

शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई महिला सिपाही पद की परीक्षा

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि प्रशासन की तरफ से महिला सिपाही पद की परीक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। इन इंतजामों के बीच परीक्षा का संचालन किया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए बनाए गए सेंटरों के बाहर व अंदर पर्याप्त मात्रा में अधिकारी व कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। वे शनिवार को मेजर नितिन बाली पब्लिक स्कूल, सैनी पब्लिक स्कूल, बीआर इंटरनेशनल स्कूल व सहारा पब्लिक स्कूल सहित शहर के अन्य शिक्षण संस्थानों में महिला सिपाही पद की परीक्षा को लेकर बनाए गए केंद्र की व्यवस्था को चैक करने के उपरांत बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उपायुक्त मुकुल कुमार, पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने सबसे पहले मेजर नितिन बाली पब्लिक स्कूल को चैक किया।

इसके बाद सैनी पब्लिक स्कूल, बीआर इंटरनेशनल स्कूल व सहारा पब्लिक स्कूल सहित शहर के अन्य शिक्षण संस्थानों में बनाएं गए सेंटरों की सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य प्रंबधों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने सभी सेंटरों में अधिकारियों की हाजरी को जांचा और नियमानुसार सेंटरों में व्यवस्था का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों के लिए सरकार की हिदायतों के अनुसार तमाम सुविधाओं का प्रबंध किया गया है ताकि परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। इसके अलावा परीक्षा को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने तथा नकल रहित सम्पन्न करवाने के लिए पर्याप्त संख्या में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। परीक्षाओं को सुचारु रुप से सम्पन्न करवाने के लिए अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट और चेकिंग के लिए फ्लाईंग स्क्वायड भी नियुक्त किए हुए है। महिला सिपाही पद के लिए शनिवार को सायं के सत्र में आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई है। डीईओ अरुण आश्री ने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र में बनाए गए परीक्षा केन्द्रों पर करीब 16600 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, जिसमें से 7560 परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा दी है और 9040 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?