न्यूज डेक्स संवाददाता
जींद। शहर के गोहाना रोड पर सात दिन पहले गोवंश पकड़ते समय मोटरसाइकिल की चपेट में आकर मरे राम कालोनी निवासी सुनील के स्वजनों ने शनिवार देर शाम को कैंडल मार्च निकाला। हालांकि प्रशासन ने शनिवार को भी स्वजनों से बातचीत करके शव को उठाने का अनुरोध किया, लेकिन स्वजन मृतक की पत्नी ज्योति को डीसी रेट पर नौकरी व 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग पर अड़े रहे।
स्वजनों ने कहा कि अगर 24 घंटे में समाधान न होने पर बड़ा फैसला लेने पर मजबूर होंगे। ज्ञात रहे कि 11 सितंबर रात को गोवंश पकड़ने के दौरान बाइक की टक्कर से मारे गए राम कालोनी निवासी सुनील का अंतिम संस्कार सातवें दिन भी नहीं हो पाया। 20 लाख की आर्थिक सहायता, डीसी रेट की नौकरी पर अड़े स्वजनों का धरना लघु सचिवालय के बाहर शनिवार को भी जारी रहा।