Home Kurukshetra News छोटे-छोटे कामों के लिए साईकिल का प्रयोग करना चाहिए – डॉ पवन सैनी

छोटे-छोटे कामों के लिए साईकिल का प्रयोग करना चाहिए – डॉ पवन सैनी

by ND HINDUSTAN
0 comment

विश्व कार मुक्त दिवस पर साईकिल चलाकर पर्यावरण को शुद्ध रखने का दिया संदेश

वातावरण को शुद्ध रखना प्रत्येक इंसान की जिम्मेवारी

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। साईकिल मैन व हरियाणा भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ पवन सैनी ने बुधवार को विश्व कार मुक्त दिवस के तहत घर से लेकर अपने जरूरी कामों को साईकिल पर पूरा करने का संदेश दिया। उन्होंने शहर व ग्रामीण वासियों से अनुरोध किया कि छोटे-छोटे कामों के लिए साइकिल का प्रयोग करे। साइकिल के प्रयोग से शरीर स्वस्थ रहता है वही हमारा पर्यावरण भी शुद्ध रहता है। हरियाणा सरकार जल्द ही इलेक्ट्रिक वाहन नीति लाएगी और इलेक्ट्रिक वाहनों पर शुरू से ही सब्सिडी दी जाएगी। हरियाणा सरकार इलेक्ट्रिक बसें खरीदने पर भी विचार कर रही है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ पवन सैनी ने हरियाणा प्रदेश के ओजस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने निवास से लेकर सचिवालय तक का सफर साइकिल पर किया है जिसे हरियाणा प्रदेश की जनता को पर्यावरण को शुद्ध रखने का संदेश दिया है। पिछले कार्यकाल में उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया था कि वह अपने निवास से लेकर विधानसभा भवन तक साइकिल पर चलें ।जिस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल सभी मंत्रियों विधायकों के साथ सत्र के दौरान विधानसभा भवन  में गए थे।

डॉ. सैनी सवयं 11 सदस्यों सहित लाडवा विधानसभा क्षेत्र से चंडीगढ़ तक विधानसभा में साइकिल पर गए थे। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि विश्व कार मुक्त दिवस का उद्देश्य लोगों की पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, मोटर वाहनों से शहरी पर्यावरण को होने वाले नुकसानों को समझाना और लोगों को शहरों में सार्वजनिक परिवहन, साइकिल या पैदल चलने के लिए प्रोत्साहित करना है। वर्तमान में पर्यावरण की रक्षा करना, हरित यात्रा की वकालत करना है।

प्रदेश महामंत्री डॉ पवन सैनी ने कहा कि हमें रोजमर्रा के दिनों में छोटे-छोटे कामों को साइकिल से पूरा करना चाहिए इससे वातावरण को लाभ मिलता है और साइकिल चलाने से हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है। साइकिल चलाने वाले व्यक्ति के घुटने सही रहते हैं और शरीर से भी पसीना निकलता है जिससे शरीर स्वस्थ और निरोग रहता है हमें प्रतिदिन छोटे-छोटे कामों के लिए साईकिल का प्रयोग करना चाहिए। डॉ पवन सैनी ने कहा कि इस पर्यावरण को बचाने के लिए जिम्मेवारी इंसान की है और इंसान की जिम्मेवारी बनती है किस पर्यावरण को किस प्रकार शुद्ध रखें।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?