कुशल मार्गदर्शन से छात्र तन्मय यादव अखिल भारतीय विद्यार्थी चुना गया
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा एवं संस्थान के निदेशक एस.एन.गुप्ता व प्रिंसीपल अंजू अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल लोहार माजरा में स्थित अटल टिंकरिंग लैब की इंचार्ज हरप्रीत कौर को ए. टी. एल. टिंकर पेन योर बूट कैंप के सुसंगत सलाहकार के रूप में चुना गया है।
जानकारी देते हुए प्रिंसीपल ने बताया कि हरप्रीत कौर ने 2 महीने तक चले अटल इनोवेशन मिशन ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यशाला में अन्य स्कूलों के चुने हुए विद्यार्थियों की सलाहकार के रूप में कार्य किया था। उन्होंने यह भी बताया कि उनके मार्गदर्शन में छात्र तन्मय यादव अखिल भारतीय विद्यार्थी में चुने गए प्रथम दो सौ विद्यार्थियों में अपनी जगह बनाने में सफल हुए हैं। निश्चित ही यह श्री जयराम शिक्षण संस्थान एवं स्कूल के लिए गर्व का विषय है।