कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार कुवि के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के प्रो. दिनेश गुप्ता को केयू रिसर्च जर्नल ऑफ आर्ट्स एंड ह्यूमेनिटिज का एडिटर नियुक्त किया गया है। लोक सम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि अपनी इस नियुक्ति के लिए डॉ. दिनेश गुप्ता ने कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने कार्य को लगन एवं निष्ठा से करेंगे।