न्यूज डेक्स संवाददाता
जींद। कोरोना वायरस प्रकोप के दौरान देश का पुलिस बल अग्रिम मोर्चे पर रहकर इस महामारी से लड़ाई लड़ रहा था, वहीं कई पुलिसकर्मियों ने इस दौरान अपनी जान भी गंवा दी थी। वी4वर को मैनकाइंड फार्मा कंपनी द्वारा जींद जिले में तैनात 3 पुलिस कर्मियों के परिवार जनों को 3–3 लाख रुपए मदद के तौर पर दिए गए। फार्मा कंपनी द्वारा दिए गए 3 लाख रुपए के चैक पुलिस अधीक्षक जींद वसीम अकरम ने खुद अपने हाथों से उनके परिजनों को सौंपे। चेक हासिल करने वालों में स्वर्गीय ईएसआई दीनदयाल की धर्मपत्नी सुनीता देवी, स्वर्गीय सहायक उपनिरीक्षक गुरमेल सिंह की धर्मपत्नी कमलेश व महिला सिपाही प्रवीण कुमारी की माता ओमपति व पुत्र दक्ष शामिल हैं।इस मौके पर एसएसपी वसीम अकरम ने जान गवाने वाले पुलिस कर्मियों को श्रृद्धाजलि व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे पुलिस कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना अदम्य साहस दिखाया है और कॉविड के दौरान लोगों की सेवा में हमेशा आगे रहे। इस दौरान कई पुलिस अधिकारियों ने तो अपनी जान तक गवां दी। उनके इस बलिदान, अमूल्य सेवा व मानवीयता को कभी नही भुलाया जा सकता।