Home International News सूरजकुंड मेला प्राधिकरण की 45 वीं गवर्निंग बॉडी मीटिंग, पार्टनर नेशन ग्रेट ब्रिटेन के अधिकारी भी रहे मौजूद

सूरजकुंड मेला प्राधिकरण की 45 वीं गवर्निंग बॉडी मीटिंग, पार्टनर नेशन ग्रेट ब्रिटेन के अधिकारी भी रहे मौजूद

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स इंडिया

दिल्ली। सूरजकुंड मेला प्राधिकरण की 45 वीं गवर्निंग बॉडी मीटिंग का आयोजन आज 35 वें सूरजकुंड इंटरनेशनल हस्तशिल्प मेला के आयोजन के लिए किया गया। बैठक की अध्यक्षता भारत सरकार के सैक्रेटरी टूरिज्म एवं सूरजकुंड मेला प्राधिकरण के चेयरमैन अरविंद सिंह ने की। मेले का मीटिंग का संचालन हरियाणा सरकार के प्रिंसीपल सैक्रेटरी एवं प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन एमडी सिन्हा ने किया।इस मीटिंग में गवर्निंग बॉडी के अधिकांश मेंबर्स उपस्थित रहे जिनमें हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक एवं सूरजकुंड मेला के मुख्य प्रशासक नीरज कुमार के अलावा राकेश कुमार वर्मा जॉइंट सेक्रेट्री, मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म, भारत सरकार, दिनेश कुमार पाठक , डायरेक्टर जनरल, आईसीसीआर, भारत सरकार, अमृता प्रसाद, जॉइंट सेक्रेट्री, कल्चर मिनिस्ट्री, भारत सरकार, अनिल कुमार राय*, जॉइंट सेक्रेट्री, कोआर्डिनेशन, मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स, भारत सरकार, जितेंद्र यादव, डिप्टी कमिश्नर फरीदाबाद हरियाणा चंद्रकांत कटारिया, एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर, हरियाणा पर्यटन निगम, एस के शर्मा आईएस सेवानिवृत्त, एस के झा, सीनियर डायरेक्टर, क्राफ्ट म्यूजियम, और मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स, मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल, मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म, मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर, डीजीआईपीआर और पार्टनर नेशन ग्रेट ब्रिटेन के अधिकारियों ने भी इस मीटिंग में भाग लिया। मीटिंग में 35 वें सूरजकुंड इंटरनेशनल हस्तशिल्प मेला के 4 फरवरी से 20 फरवरी 2022 तक आयोजन की सभी संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और सभी संभावनाओं पर चर्चा उपरांत मेले के आयोजन को लेकर सभी दिशा निर्देश सेक्रेट्री टूरिज्म, भारत सरकार ने हरियाणा पर्यटन और सूरजकुंड मेला प्राधिकरण के अधिकारियों को दिए ।मेले में इस बार के सहभागी प्रदेश के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई और अभी तक की तैयारियों के बारे में बोर्ड के मेंबर्स को बताया गया।चेयरमैन सूरजकुंड मेला प्राधिकरण ने मेले की गुणवत्ता और उसमें भागीदारी को और अच्छी तरह से सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश सूरजकुंड मेला प्राधिकरण हरियाणा पर्यटन के अधिकारियों को दिए ।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?