कोरोना के चलते सायं 6 बजे तक ही खोल सकते हैं दुकानदार दुकानें
दूध व दवाइयों की दुकानों को दी गई खोलने की अनुमति
नियमों को तोडऩे वालों के साथ आएंगे सख्ती से पेश
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद थानेसर के कार्यकारी अधिकारी बलबीर सिंह रोहिल्ला ने कहा कि कोरोना रोकथाम में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। सरकार द्वारा जारी गाईडलाइन के अनुसार सिर्फ जरुरी वस्तुओं को छोडक़र जिनमें दूध और दवाईयों की दुकानों के अलावा सभी प्रकार की मार्केट सायं 6 बजे तक ही खुली रह सकती हैं। इन्हीं नियमों की पालना करवाने के लिए नप की टीम कार्यकारी अधिकारी के नेतृत्व में क्षेत्र में निकली। टीम ने जहां पीपली गीता द्वार से लेकर सैक्टर-7, न्यू बस स्टैंड, मोहननगर, पुराना बस स्टैंड, अंबेडकर चैंक, बिरला मंदिर व थर्ड गेट तक मुआयना किया।
इस दौरान जरुरी वस्तुओं को छोडक़र लगभग सभी दुकानें बंद मिली। कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि सभी लोग नियमों का पालना करके ही कोरोना को हरा सकते है। इसके अलावा जो कोई दुकानदार आदेशों की अवहेलना करेगा तो उसके खिलाफ जहां चालान करने की कार्रवाई की जाएगी वहीं यदि कोई दुकानदार बार-बार नियमों को तोड़ेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह सब हम सबके लिए जरुरी है। उन्होंने प्रशासन का सहयोग करने के लिए सभी संस्थाओं व लोगों से अपील की है। इस अवसर पर उनके साथ नगर परिषद के सचिव अजीत अरोड़ा, केएल बठला व अनूप सिंह आदि मौजूद थे।
कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में सभी दुकानदार व अन्य लोग नियमों का पालन कर रहे हैं यह सुनिििश्चत करवाने के लिए नगर परिषद कार्यालय के कर्मचारियों की डयूटियां लगाई है। कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र सिंह, मंगू राम, सतपाल सिंह, प्र्रिंयक बजाज, पीपली गीता द्वार से थर्ड गेट, ढांड रोड, पेहवा रोड, नगरपरिषद थानेसर की सीमा तक, नवीन कुमार, पालिका अभियंता, रुप रविंद्र बिश्नोई, मुख्य सफाई निरीक्षक, राकेश कुमार, अक्षय कुमार, प्रवेश कुमार, बिरला मंदिर से पुराना बस स्टैंड, गउशाला बाजार से शेखचिल्ली मकबरे तक, मंदीप सिंह, पालिका अभियंता-संजय कुमार सफाई निरीक्षक, रवि खरबंदा, मनीत कुमार, वरुण वधवा, रेलवे रोड से अंबेडकर चैक, सैक्टर-17, सैक्टर-17 मार्केट, छठी पातशाही गुरुद्वारा, सलारपुर रोड व अमीन रोड के अलावा रामकुमार शर्मा, गजे सिंह, विनोद कुमार व लक्की, उमरी रोड, सैक्टर 2, 3, 4, 5, 7, 8, 13, राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने और प्रवीन कुमार, राकेश कुमार, साहिल जिंदल, अजय कुमार, सुनील कुमार, पुराना बस स्टैंड से झांसा रोड, सरस्वती पुल तक व एलएनजेपी अस्पताल तक यह चैक करेंगे की जरुरी सेवाओं को छोडक़र किसी दूसरी वस्तु की दुकान न खुली हो। इसके अतिरिक्त नगर परिषद थानेसर सीमा में सुपरविजन के लिए केएल बठला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।