Home haryana दावाः महज एक घंटे में ही लंबे हो सकते हैं बाल : आरती ठाकुर

दावाः महज एक घंटे में ही लंबे हो सकते हैं बाल : आरती ठाकुर

by ND HINDUSTAN
0 comment

फैशन के लिए बालों में न लगाएं केमिकल

माइक्रो एक्सटेंशन से जितने चाहे बाल लंबे करें

न्यूज डेक्स संवाददाता

रोहतक। हमारे बाल आधुनिक फैशन का सबसे अहम हिस्सा हैं, लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ठीक से केयर न करने और बार-बार केमिकल का इस्तेमाल करने से यही बाल महिलाओं के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। कई महिलाएं लगातार गिरते बालों से परेशान हैं तो कई अपने छोटे बालों से दु:खी। यह बात हेयर एक्सपर्ट आरती ठाकुर ने जय ब्यूटी क्लीनिक पर आयोजित दो दिवसीय हेयर एक्सटेंशन कार्यशाला के पहले दिन प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि ऐसे में हेयर एक्सटेंशन बेहतर उपाय हो सकता है, जिसमें न केमिकल का प्रयोग होता है और न ही बालों का नुकसान पहुंचाने वाली हीट का। यह बहुत सरल उपाय है जिससे महिलाएं अपने बाल न केवल लंबे कर सकती हैं, बल्कि उन्हें बेहतर लुक भी दे सकती हैं। माइक्रो रिंग एक्सटेंशन की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह ऐसी तकनीक है जिससे हम छोटे-छोटे रिंग के सहयोग से बालों को आपस में जोड़ सकते हैं। जिन महिलाओं के बाल छोटे हो गए हैं वे अपने बालों को सहजता से लंबे कर सकती हैं। ऐसे ही एक और तकनीक है कैरेटिन ग्लू एक्सटेंशन। इसमें बालों को एक दूसरे से जोड़ा जाता है। कहने में यह बहुत कठिन लगता है कि बाल एक दूसरे से कैसे जुड़ेंगे, लेकिन यह बहुत ही सरल और सस्ता है।

इसमें बेकार हुए या फिर काटे गए बालों का भी उपयोग किया जा सकता है। यह ऐसा उपाय है जिसमें एक खास तरह के ग्लू का प्रयोग किया जाता है, जो बालों के लिए किसी भी तरह से हानिकारक नहीं है। इसमें बालों की बिना गर्म किए एक दूसरे से जोड़ दिया जाता है। जिसमें देखने में यह बाल बिलकुल असली लगते हैं, केवल लगवाने वाले के अलावा कोई नहीं बता सकता कि यह बात बाद में लगाए गए हैं। सेक्टर एक में आयोजित इस कार्यशाला में आरती ठाकुर ने प्रतिभागियों को न केवल क्लिप एक्सटेंशन की जानकारी दी, बल्कि उन्हें सहजता से करना भी सिखाया।

ठाकुर ने कहा कि विदेशों में इस तकनीक का प्रयोग कई सालों से हो रहा है। इसमें एक खास तरह के क्लिप से बालों को एक दूसरें के साथ जोड़ दिया जाता है। ये क्लिप बालों के अंदर ही रहते हैं, देखने वाले को कतई नजर नहीं आते। इसका प्रयोग कई महिलाएं इस तरह से चाहे अपने बालों को न केवल लंबा कर सकती हैं कि उन्हें अपने हिसाब से स्टाइल भी दे सकती हैं। कार्यशाला के पहले दिन आरती ठाकुर ने ब्यूटी पार्लर संचालिकाओं और शहर के हेयर स्टाइलिस्टों से कहा कि हमेशा याद रखें कि किसी भी महिला को अपने बालों पर किसी भी तरह के केमिकल के प्रयोग की सलाह न दें। आज नहीं तो कल इसका बालों पर बुरा प्रभाव जरूर पड़ता है। कार्यशाला में उन्होंने बालों के विस्तार, उनकी देखभाल के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर जय ब्यूटी क्लीनिक की डायरेक्टर पूनम पंडित ने आरती ठाकुर व कार्यशाला में मौजूद सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। कार्यशाला में मंजू गोस्वामी, दीप्ति, राहुल, गोबिंद, ज्योति, बबिता कौशिक समेत शहर की जानी मानी ब्यूटी पार्लर संचालिकाएं मौजूद थी।  

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?