Home haryana मुश्किल समय में बड़े बुजुर्ग अच्छी राय देतें हैं,कांग्रेस नेतृत्व पर उठाए जा रहे सवालों पर जींद में बोले रणदीप सुरजेवाला

मुश्किल समय में बड़े बुजुर्ग अच्छी राय देतें हैं,कांग्रेस नेतृत्व पर उठाए जा रहे सवालों पर जींद में बोले रणदीप सुरजेवाला

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

जींद।जब घर पर मुश्किल का समय होता है तो घर के बड़े बुजुर्ग अपनी अच्छी राय देते हैं और घर के बचाव में एक होकर लड़ते हैं। पार्टी पर मुश्किल समय हो और वह विपक्ष में हो तो सभी को जनता के हितों के लिए मिलकर लड़ाई लड़नी चाहिए, यही भारत और कांग्रेस की संस्कृति है। यह टिप्पणी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने रविवार को यहां एक पत्रकार वार्ता में सवालों के जवाब में की। कांग्रेस में हाशिये पर चल रहे पुराने नेताओं द्वारा रह-रहकर पार्टी नेतृत्व पर उठाए जा रहे सवालों के जवाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहां की पार्टी का हर नेता सबसे पहले कार्यकर्ता है बाद में वह नेता है उन्होंने उन सभी नेताओं से विनम्र अनुरोध किया कि वे विपक्ष में रहते हुए जनता के हितों की लड़ाई मिलकर लड़ें।क्या गांधी परिवार के सदस्य के अलावा कांग्रेस में कोई अध्यक्ष नहीं बन सकता? पत्रकारों द्वारा पूछे गए इस सवाल के जवाब में रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इतिहास गवाह है कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की मृत्यु के उपरांत 10 साल तक सोनिया गांधी परिवार के सदस्यों सहित राजनीति से बिल्कुल दूर रही।

कांग्रेसजनों के अनुरोध पर ही राजनीति में वे राजनीति में आई। उन्होंने विधिवत तरीके से पार्टी की सदस्यता ग्रगन की थी। बाद में लोकतांत्रिक व्यवस्था के ताहत कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष चुनी गई थी। कांग्रेस में लोकतांत्रिक व्यवस्था है। यहां कार्यकर्ता, पीसीसी सदस्य, एआईसीसी सदस्य, कार्य समिति के सदस्य सभी मिलकर अध्यक्ष का चुनाव करते हैं। सोनिया गांधी जी भी जब राजनीति में आई जब उन्हें अध्यक्ष बनाया गया, उन्होंने भी चुनाव लड़ा था। उस समय पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश पायलट और जतिन प्रसाद जी ने उनके  मुकाबले चुनाव लड़ा था। उस समय श्रीमती सोनिया गांधी अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुनी गई थी। कांग्रेस में वही अध्यक्ष बनेगा, जिसे कार्यकर्ता चाहेगा।पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पुरानी बात हो गई। देश में कोई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से यह नहीं पूछता कि वे अलग-अलग राज्यों में बार-बार सीएम क्यों बदल रहे हैं। किसी भी पार्टी की अपनी एक व्यवस्था होती है और सभी को उसके दायरे में रहना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि भारतवर्ष में 15 से 16 राज्यों में भाजपा या उससे समर्थित सरकार है। पर कोई मोदी से यह सवाल पूछने की हिम्मत नहीं करता कि उन्होंने उत्तराखंड में तीन बार सीएम क्यों बदला, कर्नाटक में येदुरप्पा जी का इस्तीफा क्यों लिया गया। गुजरात मे रुपाणी को मुख्यमंत्री पद से क्यों हटाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि आसाम में भाजपा ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता को दरकिनार कर दूसरे दल से आए व्यक्ति को सीएम क्यों बना दिया।ऐलनाबाद उपचुनाव के संबंध में सुरजेवाला ने कहा, सभी मिलकर उपचुनाव लड़ेंगे और कांग्रेस वहां पूरी तरह मज़बूती से दिखाई देगी। उपचुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार कौन होगा? इस सवाल पर कहा कि सभी मिलकर इसका फैसला कर लेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व मुझमें अच्छा तालमेल है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?