Home haryana किसानों द्वारा मंत्रियों,विधायकों के आवासों का घेराव को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में 16 ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त

किसानों द्वारा मंत्रियों,विधायकों के आवासों का घेराव को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में 16 ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त

by ND HINDUSTAN
0 comment

किसान संगठनों की गतिविधियों पर रखी जा रही है कड़ी नजर

जिलाधीश ने धारा 1973 के तहत सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के आदेश किए जारी

जिले की प्रत्येक गतिविधि पर प्रशासन की रहेगी पैनी निगाहे

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र।जिलाधीश एवं उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि कहा कि मेरठ पुलिस द्वारा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढुनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान भाजपा-जजपा के सभी मंत्रियों, सांसदों, विधायकों के निवास स्थान को घेरने व बंधक बनाकर मारपीट करने व जगह-जगह रोड जाम करने की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस दौरान किसानों की आड़ में असामाजिक तत्वों द्वारा उग्र होकर कोई भी कदम उठाए जाने से शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति को प्रभावित किया जा सकता है। इसलिए जिला कुरुक्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ 11 अधिकारियों को डयूटी मैजिस्ट्रेट के रुप में डयूटी लगाई गई है।

जिलाधीश एवं उपायुक्त मुकुल कुमार ने जारी आदेशों में दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 22(1) व 23(2) के तहत फसल की खरीद शुरु होने तक तुरंत प्रभाव से 16 अधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों के लिए डयूटी मैजिस्टे्रट नियुक्त किया जाता है, जिनमें उप पुलिस अधीक्षक शहर कुरुक्षेत्र के लिए बीडीपीओ पिपली, उप पुलिस अधीक्षक लाडवा के लिए उपमंडल अभियंता यूएचबीवीएन लाडवा, उप पुलिस अधीक्षक शाहबाद के लिए बीडीपीओ शाहबाद, उप पुलिस अधीक्षक पिहोवा के लिए केन मार्किट अधिकारी शुगर मिल शाहबाद, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कुरुक्षेत्र के लिए जिला वन मंडल अधिकारी कुरुक्षेत्र, थाना शहर थानेसर के लिए नायब तहसीलदार थानेसर, प्रबंधक थाना केयूके के लिए जिला नगर योजनाकार कुरुक्षेत्र, प्रबंधक थाना कृष्णा गेट थानेसर के लिए कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग कुरुक्षेत्र, प्रबंधक थाना सदर थानेसर के लिए कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग कुरुक्षेत्र, थाना लाडवा के लिए सचिव नगर पालिका लाडवा को डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार थाना शाहबाद के लिए मुख्य लेखा अधिकारी शुगर मिल शाहबाद, थाना बाबैन के लिए यूएचबीवीएन बाबैन के उपमंडल अभियंता, थाना इस्माईलाबाद के लिए कृषि विभाग पिहोवा के उपमंडल अभियंता, थाना झांसा के लिए पंचायती राज इस्माईलाबाद के उपमंडल अभियंता, थाना पिहोवा शहर के लिए सचिव नगर पालिका पिहोवा, थाना पिहोवा सदर के लिए खंड शिक्षा अधिकारी पिहोवा को डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके साथ-साथ सभी उपमंडलों में एसडीएम अपने-अपने सम्बन्धित क्षेत्र के ओवर आल इंचार्ज होंगे। उन्होंने कहा कि कानून एवं शांति व्यवस्था से कोई भी व्यक्ति खिलवाड़ नहीं कर सकता। ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व कर्मचारी आपसी तालमेल से कार्य करें। किसी भी सूचना को हल्के में नहीं लें, जो भी सूचना मिलती है पूरी गंभीरता से उस पर तुरंत एक्शन लें। उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने की साजिश रचने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है। कानून व्यवस्था बनाए रखने में अवरोध पैदा करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?