Home Kurukshetra News गऊ हमारी माता अभियान से बेसहारा गऊओं को पहुंचाया जाएगा गौशाला तक

गऊ हमारी माता अभियान से बेसहारा गऊओं को पहुंचाया जाएगा गौशाला तक

by ND HINDUSTAN
0 comment

विधायक सुभाष सुधा के आदेशानुसार डीएमसी ने ली गौशाला संचालकों की बैठक

समाजसेवी संस्थाओं से लिया जाएगा सहयोग

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। नगर परिषद की तरफ से समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से गऊ हमारी माता अभियान को अमलीजामा पहनाने की तैयारी कर ली है। इस अभियान को नवरात्रि के पावन अवसर पर शुरु किया गया है। इस अभियान के जरिए शहर में बेसहारा गऊओं को गौशाला तक पहुंचाने का काम किया जाएगा और इस दौरान आमजन से अपील की जाएगी कि गऊओं की सेवा के लिए अधिक से अधिक सहयोग किया जाए ताकि गऊ हमारी माता को मान-सम्मान दिया जाए और गौशाला में रखकर अच्छे ढंग से सेवा की जा सके। अहम पहलू यह है कि विधायक सुभाष सुधा के आदेशानुसार बेसहारा गऊओं को गौशाला तक पहुंचाने के लिए गऊ हमारी माता अभियान को शुरु किया गया है।

विधायक सुभाष सुधा के आदेशानुसार जिला नगर आयुक्त भारत भूषण गोगिया ने लघु सचिवालय नगर आयुक्त कार्यालय में गऊ संचालकों और अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले डीएमसी भारत भूषण गोगिया ने मथाना और बारना गौशाला के संचालकों से फीडबैक रिपोर्ट ली ताकि आंकलन किया जा सके कि इस समय गौशाला में कितनी गऊओं को रखा जा रहा है और कितनी और गऊ को रखा जा सकता है। इसके साथ ही गऊओं की रखने की व्यवस्था और आर्थिक स्थिति पर भी खुलकर मंथन किया गया। इस दौरान यह तथ्य भी सामने आए कि गौशाला का संचालन करने के लिए सरकार और प्रशासन के साथ-साथ आमजन को भी सहयोग के लिए आगे आना होगा। इसलिए बेसहारा गऊओं को चारा और अन्य व्यवस्थाओं के प्रबंध के लिए सांझे प्रयासों की जरुरत होगी। इन सांझे प्रयासों के लिए शहर की समाज सेवी और धार्मिक संस्थाओं को भी आर्थिक सहायता के लिए आगे आना होगा।

उन्होंने कहा कि शहर में सैंकड़ों गाय और बैल बेसहारा घूम रहे है। इनमें से अधिकतर गाय पालतु नजर आते है, कुछ लोग दुध निकालने के बाद गाय को घूमने के लिए सडक़ों पर छोड़ देते है, इस विषय पर भी नगर परिषद द्वारा चिंतन और मंथन किया जा रहा है। नगर परिषद ने योजना तैयार की है कि सडक़ों पर मिलने वाली सभी गाय और बैल को गऊशाला तक पहुंचाया जाएगा। जो भी व्यक्ति गाय का मालिक बनकर सामने आएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। इस प्रकार के लोगों को गऊ माता का सम्मान करने के लिए दुध निकालने के बाद सडक़ों पर बेसहारा नहीं छोडऩा चाहिए। उन्होंने कहा कि इस विषय को लेकर शीघ्र ही शहर की समाज सेवी और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी चर्चा की जाएगी ताकि सभी मिलकर गऊ हमारी माता अभियान को सही मायने में अमलीजामा पहना सके। इस मौके पर नगर परिषद के अधिकारी केएल बठला सहित मथाना और बारना गौशाला के संचालक उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?