Home Kurukshetra News लक्ष्मणगढ़ में 50 करोड़ से बन रही आरयूआईडीपी योजना कार्यों का निरीक्षण,ठेकेदार पर पैनल्टी लगाने व जल्द पूरा करने के निर्देश

लक्ष्मणगढ़ में 50 करोड़ से बन रही आरयूआईडीपी योजना कार्यों का निरीक्षण,ठेकेदार पर पैनल्टी लगाने व जल्द पूरा करने के निर्देश

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स राजस्थान

जयपुर। स्वायत शासन एवं नगरीय विकास मंत्री शान्ति धारीवाल ने शुक्रवार को  सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में शहर की जलार्पूति परियोजना के विभागीय कार्यालय में आकस्मिक निरीक्षण कर योजना की क्रियान्विति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक  दिशा-निर्देश दिये। स्वायत शासन मंत्री धारीवाल ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ में पेयजल उपलब्ध कराने व पानी निकासी की समस्या के समाधान के लिए विभाग ने जलार्पूति के लिए 50 करोड़ रूपये व पानी निकासी के लिए 10 करोड़ रूपये मंजूर किये थे।  उन्होंने बताया कि मार्च  2022 तक योजना के पूरी होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि शहर में 24 घंटे जल आपूर्ति के लिए शहर को 8 जोन एवं 14 डीएमए में बांटा जाकर आरयूआईडीपी परियोजना के चतुर्थ चरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अबतक पेयजल लाईन कार्य 37.95 प्रतिशत, अन्य कार्य 23 प्रतिशत तक हुए है। 57.04 प्रतिशत पेयजल लाईन डाली जा चुकी है तथा 2181 हाऊस सर्विस कनेक्शन दिये जा चुके है। उन्होंने बताया कि योजना पूर्ण होने पर लक्ष्मणगढ़ शहर को 135 एलपीसीडी जल आपूर्ति 24 घंटे उपलब्ध हो सकेगी। 

स्वायत शासन मंत्री धारीवाल ने इस अवसर पर कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए ठेकेदार पर पेनल्टी लगाने व कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने कार्यालय परिसर में नीम का पौधारोपण भी किया। इस दौरान आरयूआईडीपी परियोजना निदेशक कुमार पाल गौतम, सीकर जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी, उपखण्ड अधिकारी डॉ.कुलराज मीणा, पुलिस उपअधीक्षक श्रवण झोरड़, नगरपालिका अध्यक्ष मुस्तफा कुरैशी सहित जलदाय विभाग के अधिकारी भी साथ थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?