Home haryana कानून व्यवस्था को लेकर गृह मंत्री विज ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की

कानून व्यवस्था को लेकर गृह मंत्री विज ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

अंबाला। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर गृह मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को अपने आवास पर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से बरकरार रहे पुलिस अधिकारी यह सुनिश्चित करें। क्ष्रेत्र में पेट्रोलिंग एवं चौकसी को बढ़ाया जाए। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भी उन्होंने अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में अम्बाला रेंज की आईजी भारती अरोड़ा, एसएसपी हामिद अख्तर सहित कैंट डीएसपी राम कुमार, नारायणगढ़ से डीएसपी अनिल कुमार व डीएसपी बराड़ा भी मौजूद रहे।

गृहमंत्री विज ने बैठक के दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था की जानकारी अधिकारियों से ली और उन्हें दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अपराधिक व शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि क्षेत्र में माहौल खराब न हो सके। इसके अलावा पुलिस अलग-अलग क्षेत्रों में चौकसी करें। उन्होंने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। अधिकारियों ने गृहमंत्री विज को कानून व्यवस्था को लेकर ब्रीफ किया और बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर चौकसी व पेट्रोलिंग की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?