Home Kurukshetra News कार्ड मेकिंग के प्रथम ग्रुप में गुरुनानक स्कूल का गुरुविन्द्र सिंह ने पाया प्रथम स्थान

कार्ड मेकिंग के प्रथम ग्रुप में गुरुनानक स्कूल का गुरुविन्द्र सिंह ने पाया प्रथम स्थान

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र।  जिला बाल भवन में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिला बाल कल्याण अधिकारी सरबजीत सिंह सिबिया ने मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञिप्त में कहा कि कार्ड मेकिंग के प्रथम गु्रप में गुरूनानक स्कूल के गुरूविंदर सिंह ने प्रथम स्थान, गीता स्कूल की राशि गोयल ने द्वितीय स्थान, बाल भवन पब्लिक स्कूल की रिश्मिा ने तृतीया स्थान और अग्रसेन पब्लिक स्कूल की धनवी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इसी तरह दीवा व कैंडल डैकोरेशन के दूसरे गु्रप में डी.ए.वी पब्लिक स्कूल की स्मृति ने प्रथम स्थान, विश्वास पब्लिक स्कूल की दक्षिता वर्मा ने द्वितीय स्थान, माता रूकमनी राय आर्य स्कूल की गारगी गर्ग ने तृतीय स्थान और सहारा कमप्ररेसिव स्कूल की जसप्रीत ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इसी तरह थाली पूजन व क्लश डैकोरेशन के तृतीय गु्रप में गर्वमेंट गलर्स स्कूल की पूनम ने प्रथम स्थान, गर्वमेंट सीनियर सकेंडरी स्कूल की खुशप्रीत कौर ने द्वितीय स्थान, गीता निकेतन आवासीय स्कूल की युग ने तृतीय स्थान और माता रूकमनी राय आर्य सीनियर सकेंडरी स्कूल की गौरी भसीन ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। 

इसी तरह चतुर्थ गु्रप में गीता निकेतन आवासीय विद्यालय की लावेश ने प्रथम स्थान, विश्वास पब्लिक स्कूूल की हितिका गाबा ने द्वितीय स्थान, डिवाइन पब्लिक स्कूल, की मान्या ने तृतीय स्थान, ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल की पायल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया है। रंगौली प्रतियोगिता के तीसरे गु्रप में  राजकीय मोडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की हरबंस ने प्रथम, अग्रसेन पब्लिक स्कूल की प्राची ने द्वितीय, डिवाईन पब्लिक स्कूल की गुरनोर ने तृतीय जबकि ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल की अंशिका ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया है। चौथे गु्रप में डी.ए.वी सैनचरी पब्लिक स्कूल की छवि ने प्रथम, गीता स्कूल की लक्षिता ने द्वितीय , राजकीय वरिष्ठ मॉडल स्कूल की भवन ने तृतीय और अग्रसेन पब्लिक स्कूल की नेहा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। ग्रुप डांस के प्रथम गु्रप में डी.ए.वी  पब्लिक स्कूल  प्रथम, राजकीय प्राईमरी स्कूल ने द्वितीय, एमएस सीनियर सकेंडरी स्कूल ने तृतीय  पुरस्कार प्राप्त किया। द्वितीय गु्रप में डी.ए.वी  पब्लिक स्कूल  प्रथम, सहारा कम्प्ररेसिव स्कूल ने द्वितीय, गुरूनानक स्कूल ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया जबकि राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। तृतीय गु्रप में डिवाईन पब्लिक स्कूल  प्रथम, सहारा कम्प्रेेसिव स्कूल ने द्वितीय, गुरूनानक स्कूल ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया जबकि राजकीय सीनियर सकेंडरी स्कूल पिहोवा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। चतुर्थ गु्रप में डी.ए.वी  पब्लिक स्कूल  प्रथम, राजकीय सीनियर सकेंडरी स्कूल ने द्वितीय, गुरूनानक देव एकादमी पिहोवा ने तृतीय  पुरस्कार प्राप्त किया जबकि गीता गल्र्ज स्कूल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?