न्यूज डेक्स इंडिया
दिल्ली। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अब तक 96.43 करोड़ वैक्सीन की खुराकें लगाई गई हैं। बीते चौबीस घंटे में 15,823 नए मामले सामने आए हैं। स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 98.06 प्रतिशत। मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 22,844 रोगी स्वस्थ हुए, देश भर में अभी तक कुल 3,33,42,901 मरीज स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से कम हैं,वर्तमान में 0.61 प्रतिशत,मार्च 2020 के बाद से सबसे कम हैं। भारत में वर्तमान में 2,07,653 सक्रिय मामले हैं, 214 दिनों में सबसे कम हैं। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 1.46 प्रतिशत है; पिछले 110 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.19 प्रतिशत है, पिछले 44 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है। अभी तक कुल 58.63 करोड़ जांचें की जा चुकी हैं।