Home haryana मुख्यमंत्री के युवा संवाद कार्यक्रम में हजारों युवा जुड़े

मुख्यमंत्री के युवा संवाद कार्यक्रम में हजारों युवा जुड़े

by ND HINDUSTAN
0 comment

युवा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें – मनोहर लाल

पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को युवाओं ने खूब सराहा 

न्यूज डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़। हरियाणा क मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे नशे जैसी बीमारी से दूर रहें और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक व रचनात्मक कार्यों में लगाकर समाज की भलाई के लिए कार्य करें ताकि युवा राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें । मुख्यमंत्री आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बीजेपी युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के युवाओं से सीधा संवाद कर रहे थे । इस संवाद कार्यक्रम में हजारों की संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। 

संवाद कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने खुद को भाग्यशाली बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो सीधे जनता से जुडक़र व कल्याणकारी नीतियों के लिए आमजन से सुझाव लेकर जनता को भी सरकार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाते हैं। आज मुख्यमंत्री से सीधा संवाद कर वे अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने ऐलनाबाद में पानी की समस्या के निपटान के साथ-साथ टेल तक पानी पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। एक युवा ने कहा कि राजस्थान के साथ लगते बॉर्डर के पास जो गांव हैं, वहां टेल तक पानी नहीं पहुंचता था, लेकिन मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में राज्य सरकार  के प्रयासों से टेल तक पानी पहुंचा, इसके लिए कृषि क्षेत्र से जुड़े सभी लोग मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हैं। 

एक अन्य युवा ने भावुक होते हुए कहा कि वह गरीब परिवार से है और उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह कभी सरकारी नौकरी में आ भी पाएगा या नहीं, लेकिन मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती सिस्टम की बदौलत उसे सरकारी नौकरी मिली । इसके लिए उसने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उसने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने शासनकाल के दौरान पर्ची-खर्ची का सिस्टम बंद कर युवाओं को केवल मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां देने की जो प्रथा आरंभ की है उससे युवाओं में आशा की एक नई किरण जगी है कि अब गरीब परिवार के बच्चों को भी सरकारी नौकरियां बिना सिफारिश के केवल योग्यता के आधार पर मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि आज की युवा शक्ति कल के राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण नींव हैं, इसलिए युवाओं को नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहते हुए समाज की भलाई के लिए कार्य करते रहना चाहिए। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?