पुरुष व महिला खिलाड़ी ले सकते हैं प्रतियोगिता में भाग
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 18 व 19 अक्टूबर को गांव बारना स्थित व्यायामशाला में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन एम्चोर कबड्डी एसोसिएशन कुरुक्षेत्र द्वारा किया जाएगा। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश मलिक, सचिव जगदीप सिंह व सहसचिव लाभ सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता गांव बारना की व्यायामशाला में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगें। 18 अक्टूबर को लड़कों की सीनियर व जुनियर वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं 19 अक्टूबर को लड़कियों की सीनियर व जुनियर वर्ग की खिलाड़ी भाग ले सकेंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व 4 पासपोर्ट साईज फोटो लेकर आएंगें। कोच लाभ सिंह ने बताया कि जो खिलाड़ी किसी टीम में नही हैं और ट्रायल देना चाहते हैं वे भी भाग ले सकते हैं।