समाजवाद के प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की कर्मस्थली अग्रोहा धाम यात्रा कल : विनय गुप्ता
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। नगर की अग्रणी व सक्रिय समाज सेवी संस्था महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना (मैसी) की युवा टीम के सभी सदस्य समाजसेवी गतिविधियों में निरंतर प्रयासरत रहते हैं। इसी कड़ी में संस्था द्वारा समाज के लोगों के लिये प्रातःस्मरणीय अग्रकुल नरेश भगवान श्री अग्रसेन जी महाराज की कर्मस्थली अग्रवालों का एक मात्र शक्तिपीठ अग्रोहा धाम दर्शन हेतु एक दिवसीय निःशुल्क अग्रोहा धाम यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के महासचिव कपिल मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा संस्था के प्रधान विनय गुप्ता की अगुवाई मे 19 अक्टूबर दिन मंगलवार को सुबह 06:00 बजे अग्रवाल धर्मशाला रेलवे स्टेशन कुरुक्षेत्र से रवाना होगी। अग्रोहा धाम दर्शन में श्री अग्रसेन मंदिर, कुलदेवी श्री महालक्ष्मी मंदिर, सती मंदिर, वैष्णो देवी गुफा, श्री हनुमान जी के विराट स्वरूप इत्यादि दर्शनीय स्थल शामिल है।
मित्तल ने बताया कि यात्रा को लेकर अग्रवाल धर्मशाला में संस्था के सभी सदस्यों की एक बैठक की गई। जिसमें मुनीष मित्तल व अशोक गर्ग को यात्रा का प्रभारी बनाया गया। यात्रा को लेकर समाज के लोग बहुत उत्साहित है। व्यवसायी विजय गर्ग ने कहा संस्था द्वारा आयोजित यात्रा एक सराहनीय कदम है। शिक्षक संजय मित्तल ने कहा कि ऐसी यात्राओं से समाज को महाराजा अग्रसेन जी के समाजवाद के सिद्धांतों की जानकारी मिलती है और धर्म के प्रति आस्था बनती है इसीलिए वो अपने पूरे परिवार के साथ यात्रा मे बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। बैठक में मैसी के प्रधान विनय गुप्ता के साथ महासचिव कपिल मित्तल, कोषाध्यक्ष प्रमोद बंसल, राजेश सिंगला, जवाहर गोयल, अशोक गर्ग, संजीव गर्ग, मुनीष मित्तल, अजय गुप्ता, गौरव मित्तल, सुमित गर्ग, श्रीकांत बंसल, अमित गर्ग, विपिन गर्ग इत्यादि भी मौजूद रहे।