जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र से बुधवार को यहां राजभवन में भारतीय सूचना सेवा के चार प्रशिक्षु अधिकारियों अनूप मीणा, करी ललीथ, किशोर सूत्राधर एवं सांखला चंद्रेश ने मुलाकात की। इस दौरान पत्र सूचना कार्यालय, जयपुर की अपर महानिदेशक डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़, निदेशक निलेश कालभोर एवं उपनिदेशक पवन सिंह फौजदार उपस्थित रहे। राज्यपाल मिश्र से इनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।