न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर ने विश्वविद्यालय से सम्बद्ध जिला रेवाड़ी व महेन्द्रगढ़ के जिन महाविद्यालयों में केन्द्रीकृत माध्यम से स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले नहीं हुए है, उनमें विद्यार्थियों के दाखिले के लिए 30 अक्टूबर 2021 तक आवेदन किए जा सकते है। दाखिले पाने वाले विद्यार्थियों की प्रथम वरियता सूची महाविद्यालय की वैबसाइट के साथ-साथ सूचना पट्ट पर 2 नवम्बर को प्रदर्शित की जाएगी। प्रथम काउंसलिंग 3 नवम्बर को आयोजित की जाएगी। दाखिले से सम्बंधित अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट आईजीयू.एसी.इन पर उपलब्ध है।