Home haryana जयराम कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा की शपथ ली

जयराम कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा की शपथ ली

by ND HINDUSTAN
0 comment


जयराम कन्या महाविद्यालय में  सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती की पूर्व संध्या पर शपथ समारोह का आयोजन 

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। श्री जयराम शिक्षण संस्थाओं के अंतर्गत संचालित सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय लोहार माजरा के प्रांगण में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती की पूर्व संध्या पर राजनीति विज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं द्वितीय के माध्यम से एक शपथ समारोह का आयोजन करवाया गया। जिसमें टीचिंग नॉन टीचिंग स्टाफ तथा छात्राओं ने उत्साह से भागीदारी दिखाई। इस मौके पर शपथ हुई कि ‘मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का प्रयास करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल, उनकी दूरदर्शिता और कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुरक्षित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल को लौह पुरुष कहा जाता हैं। देश के प्रति उनकी निष्ठा एवं कर्तव्य को भुलाया नहीं जा सकता है। सांप्रदायिक भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता का जो पाठ उन्होंने भारतवासियों को पढ़ाया वह अतुलनीय है। हमें उनके पद चिन्हों पर चलते हुए राष्ट्र के प्रति निष्ठा युक्त होकर अपनी मिसाल कायम करनी चाहिए। हम देश के विकास के लिए दृढ़ संकल्प लें तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। उन्होंने इस आयोजन के लिए राजनीति विभाग एवं एन.एस.एस. को शुभकामनाएं दी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?