Home haryana श्री पूर्वांचल छठ पर्व महासभा ने की ब्रह्मसरोवर में पानी भरवाने की मांग, विधायक सुभाष सुधा को दिया ज्ञापन

श्री पूर्वांचल छठ पर्व महासभा ने की ब्रह्मसरोवर में पानी भरवाने की मांग, विधायक सुभाष सुधा को दिया ज्ञापन

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। पूर्वांचल के लोगों के लिए छठ पर्व विशेष होता है और पिछले कई वर्षों से धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर हजारों लाखों लोग छठ पर्व का पूजन करते आ रहे हैं। कुरुक्षेत्र में रह रहे पूर्वांचल समाज के लोगों में रोष है कि ब्रह्मसरोवर में पानी नहीं है। अगर है भी तो पूजा के लिए बहुत कम है। भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी व करनाल प्रभारी सुनील राय तथा पूर्वांचल छठ महासभा अध्यक्ष राजीव राय के साथ एक प्रतिनिधिमंडल थानेसर के विधायक सुभाष सुधा से मिला तथा ब्रह्मसरोवर में पानी भरने की मांग की।

सुनील राय ने बताया कि विधायक सुभाष सुधा पूर्वांचल के लोगों को आश्वस्त किया है कि छठ पर्व पूजा के लिए ब्रह्मसरोवर में पानी होगा और पूजा धूमधाम से होगी। राय ने बताया कि श्री पूर्वांचल छठ पर्व महासभा ने इस मौके पर विधायक को ज्ञापन भी सौंपा और ब्रह्मसरोवर में कम हुए पानी का लेवल ऊपर उठाने की मांग की। ताकि पूर्वांचल के लोग श्रद्धा भावना से पूजन कर सकें। विधायक सुभाष सुधा ने 10 नवम्बर से पहले सरोवर का पानी लेवल ऊपर उठाने का भरोसा दिया।

विधायक ने कहा कि आस्था के पर्व में जनता को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। विधायक ने पूर्वांचल के लोगों से कहा है कि वो खुद छठ पर्व में शामिल होंगे और पर्व को अच्छे से मनाने के लिए खुद एक एक चीज का ध्यान रखेंगे। इस मौके पर सुनील राय के साथ पूजा कमेटी प्रधान उमेश साहनी, सलाहकार अनिल पासवान, पूर्वांचल प्रकोष्ठ कुरुक्षेत्र के संयोजक उमा शंकर, देवेंदर यादव, रिंकू सक्सेना, लाल बाबू आदि मौजूद रहे। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?