कुरुक्षेत्र। दीपावली की पूर्व संध्या पर मातृभूमि सेवा मिशन द्वारा संचालित मंदिर के विद्यार्थियों ने दीपदान द्वारा लोकमंगल के कल्याण की प्रार्थना की। बच्चों ने वैदिक मंत्रों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर दीपोत्सव मनाया। मातृभूमि शिक्षा मंदिर के विद्यार्थियों ने दीपावली के मंगल पर्व पर राष्ट्र रक्षा की प्रार्थना की। इस अवसर पर बच्चों ने प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संकल्प लिया।