आर्यन/ न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र,10 सितंबर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी इकाई ने आईआईएचएस विभाग के प्रिंसीपल आफिस में घुस कर प्रदर्शन किया। एबीवीपी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संयोजक हिमांशु ठाकुर ने कहा कि विभाग में एडमिशन परिक्रिया चल रही है।जिसमे प्रथम और द्वितीय मेरिट लिस्ट लग कर दाखिले हो चुके है। आवदेन पत्र भरने के दौरान कुछ छात्र की एक या दो डॉक्यूमेंट आईआईएचएस विभाग की आनलाइन वेबसाइट में तकनीकी दिक्कत के कारण अपलोड नहीं हुआ। उसके बावजूद भी छात्र का फॉर्म सबमिट दिखा दिया गया और फीस कट गई, फॉर्म जमा हो गया। अब थर्ड लिस्ट में उन सभी छात्रों के फॉर्म रिजेक्ट कर दिये गए। अब नए सिरे से नई फीस के साथ फॉर्म अप्लाई करने की बात कही गई है, जिससे पहले भरे हुए सभी फॉर्म रिजेक्ट कर दिये गए, जिनकी संख्या हजारों में है । कार्यकर्ता प्राचार्य से मिलने जाते है तो दुर्व्यवहार किया जाता है।आज भी प्राचार्य छात्रों की समस्या को दूर करने और उनकी बात सुनने की जगह भागते हुए दिखाई दिए। इसके रोष स्वरुप छात्रों ने प्राचार्य कार्यालय मे घुस कर नारेबाजी की ।जिससे कारण एडमिशन कमेटी से विनीत बहल और अन्य अध्यापकों ने छात्रों से मुलाकात की । उन्होंने कहा कि अब शुक्रवार सुबह 10 बजे इस विषय को लेकर बैठक करने की बात कही है,जबकि एबीवीपी ने आज रात 12 बजे तक का समय प्रशासन को दिया। और कल सुबह 10 बजे इस विषय को लेकर बैठक करने की बात कही ।हिमांशु ठाकुर ने कहा कि प्राचार्य सूरजभान मलिक ना तो अपने आफिस में कभी बैठते हैं और ना ही किसी छात्र की बात का जवाब देते है ।छात्र बात करें तो उससे दुर्व्यवहार करते है, जो सहन नहीं किया जा सकता। ठाकुर ने साफ कहा कि प्रिंसीपल को छात्रों के सवालों का जवाब देना पड़ेगा। आज इकाई ने लिखित मे एडमिशन कमेटी ओर रजिस्टार को लिखित में शिकायत सौंपी है।कल अगर यह मांग पूरी नहीं होती तो एबीवीपी जोरदार प्रदर्शन करेगी।इस अवसर पर साहिल माहिया, विशाल सैनी, दिनेश फांडन हर्ष, अर्चि, निशु सैनी, राधे, शुभम, मनीष, नमन, सुनील आदि कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे।